गणेश आचार्य करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेमकहानी में कोरियोग्राफी के लिए साथ आए हैं।
11 Jul, 2023 04:30 PMनई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर करण जौहर एक बार एक नई प्रेमकहानी लेकर आ रहे हैं। वह फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस का खूब पंसद किया जा रहा है। फिल्म के गाने, कहानी और कास्ट को लेकर भी दर्शक काफी प्यार दे रहे हैं। इस बीच फिल्म से एक और बड़ा नाम जुड़ गया है।
करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में अब मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की एंट्री हो गई है। इस फिल्म के गानें की कोरियोग्राफी गणेश कर रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब करण जौहर और गणेश आर्चाय किसी फिल्म के लिए साथ आए हैं।
बता दें कि, करण जौहर की राकी और रानी की प्रेमकहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य किरदारों में हैं। इनके अलावा, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शाबाना आजमी भी फिल्म में अहम रोल में दिखाई देंगे। ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।