main page

करण जौहर ने शेयर की 'जुग-जुग जियो' की इनसाइड तस्वीरें, इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

Updated 21 November, 2021 02:06:53 PM

फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। करण फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में फिल्ममेकर ने फिल्म ''जुग-जुग जियो'' की कुछ तस्वीरें शेयर कर रिलीज डेट अनाउंस की है।

मुंबई. फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। करण फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में फिल्ममेकर ने फिल्म 'जुग-जुग जियो' की कुछ तस्वीरें शेयर कर रिलीज डेट अनाउंस की है। 

Bollywood Tadka
तस्वीरों में कियारा आडवाणी और वरुण धवन दुल्हा-दुल्हन के लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं एक्टर अनिल कपूर और एक्ट्रेस नीतू कपूर भी वेडिंग लुक में काफी जच रहे हैं। वरुण और कियारा में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए करण ने लिखा- 'जुग-जुग जियो' 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें इस फिल्म के जरिए नीतू करीब 7 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। मनीष पॉल और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली भी फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे। राज मेहता इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

karan joharannouncefilm jug jug jiyorelease dateinside picsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...