main page

video: करण जौहर की मां की 8 महीनों में हुई दो बड़ी सर्जरी, फिल्ममेकर बोले- 'मेरी मां मेरी सुपर हीरो'

Updated 31 August, 2021 01:34:40 PM

फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। करण फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में करण की मां हीरू की सर्जरी हुई है। करण ने मां का वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

मुंबई. फिल्ममेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। करण फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में करण की मां हीरू की सर्जरी हुई है। करण ने मां का वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

Bollywood Tadka
वीडियो में करण की मां व्हील चेहर पर बैठी नजर आ रही है। करण भी साथ में ही है। वीडियो में करण कह रहे हैं 'घर जा रहे हैं, सभी के लिए कुछ मैसेज?' इस पर हीरू कहती हैं 'इस अस्पताल के पूरे स्टाफ को शुक्रिया, क्योंकि मैं उनसे झगड़ा करती थी और उन्हें धमकी देती थी'। हीरू डॉक्टर्स को भी धन्यवाद कहती दिख रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए करण ने लिखा-  'मेरी मां... मेरी सुपर हीरो! लॉकडाउन में उनकी दो बड़ी सर्जरी हुई हैं... पिछले 8 महीनों में... उनकी स्पाइनल फ्यूजन सर्जरी और उनकी सीधे पैर के घुटने का रिप्लेसमेंट। उन्होंने इन दोनों सर्जरी के दौरान अपनी जबरदस्त शक्ति और मजाकिया अंदाज को बनाए रखा... वो 79 के करीब हैं लेकिन जिंदगी के लिए उनकी उम्मीद एक मिलेनियल की तरह ही है! मुझे उन पर गर्व है। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं मां! आपके बच्चे घर पर केक और एक गाने के साथ इंतजार कर रहे हैं'। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

बता दें करण इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी' को होस्ट कर रहे हैं। यह शो वूट एप पर 24 घंटे स्ट्रीम हो रहा है। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

karan joharrevealsmother hiroo2 massive surgeriesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...