टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 के सफर के बाद एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन गई हैं। काम के अलावा एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक से भी इंटरनेट पर कहर बरपाती रहती हैं। अब हाल ही में इस हसीना ने अपना 30वां बर्थडे मनाया। तेजस्वीं ने ये बर्थडे बॉयफ्रेंड और एक्टर करण कुंद्रा की बाहों में सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।
11 Jun, 2023 04:54 PMबॉलीवुड तड़का टीम. टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 के सफर के बाद एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन गई हैं। काम के अलावा एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक से भी इंटरनेट पर कहर बरपाती रहती हैं। अब हाल ही में इस हसीना ने अपना 30वां बर्थडे मनाया। तेजस्वीं ने ये बर्थडे बॉयफ्रेंड और एक्टर करण कुंद्रा की बाहों में सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं।
बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह रेड कलर की बैकलेस ड्रेस में बेहद किलर लग रही हैं। इसके साथ उऩ्होंने हाई हील्स पेयर की हैं।
मिनिमल मेकअप, लो बन और ग्लोसी लिप्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है और बैक फ्लॉन्ट करते हुए कैमरे के सामने किलर पोज दे रही हैं।
वहीं अन्य तस्वीरों में वह बॉयफ्रेंड करण के साथ डाइनिंग टेबल पर रोमांटिक पोज दे रही हैं। हाथ में वाइन गिलास थामे करण अपने लेडी लव संग कोजी होते दिख रहे हैं।
फैंस तेजरन की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।