main page

बेबस पिता: 'काश मैं तुम्हें ये केक खिला सकता' बेटे के बर्थडे पर इमोशनल हुए करण मेहरा,बोले-'लड़ाई जारी..तुम्हें मुझसे दूर नहीं'

Updated 15 June, 2022 11:06:37 AM

''ये रिश्ता क्या कहलाता'' फेम करण मेहरा पर बीते साल निशा रावल ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। निशा ने करण पर मारपीट और एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद करण और निशा की राहें अलग हो गई। दोनों का एक बेटा काविश है जो निशा के साथ है। बेटे काविश के निशा के पास होने की वजह  करण उससे मिल नहीं पा रहे हैं। करण आए दिन सोशल मीडिया पर बेटे संग वीडियो शेयर कर उन्हें याद करते रहते हैं। वहीं हाल ही में एक बार फिर करण बेटे को याद कर इमोशनल हो गए। दरअसल, 14 जून को काविश का

मुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता' फेम करण मेहरा पर बीते साल निशा रावल ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। निशा ने करण पर मारपीट और एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद करण और निशा की राहें अलग हो गई। दोनों का एक बेटा काविश है जो निशा के साथ है। बेटे काविश के निशा के पास होने की वजह  करण उससे मिल नहीं पा रहे हैं।

Bollywood Tadka

करण आए दिन सोशल मीडिया पर बेटे संग वीडियो शेयर कर उन्हें याद करते रहते हैं। वहीं हाल ही में एक बार फिर करण बेटे को याद कर इमोशनल हो गए। दरअसल, 14 जून को काविश का 5वां बर्थडे था।

Bollywood Tadka

बेटे के इस खास दिन पर उसके साथ ना होना करण को अंदर से काफी दुख दे रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने अकेले ही बेटे का बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने इंस्टा पर बर्थडे सेलिब्रेशन का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया।

Bollywood Tadka

वीडियो में करण को उन्हें एक सुपरहीरो केक काटते हुए देखा गया। जैसे ही करण ने केक काटा। वह और उनकी फैमिली हैप्पी बर्थडे कविश गुनगुनाने लगते हैं। करण वीडियो में कहते हैं-' काश मैं तुम्हें ये केक खिला सकता..पिछला बर्थडे भी मिस हो गया। ये बर्थडे भी मैं साथ नहीं हूं। डैड लव यू ।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

वीडियो के साथ करण ने लिखा-'जन्मदिन मुबारक हो मेरे नन्हें कविश.. डैडी आपसे प्यार करते हैं और पागलों की तरह आपको याद करते हैं लेकिन लड़ाई जारी है ..वो तुम पर गिवअप नहीं करेंगे। थोड़ी देर और रुको और कुछ भी नहीं होगा और कुछ भी तुम्हें मुझसे दूर नहीं रख सकता।'

Bollywood Tadka

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण ने कहा था-'मुझे अपने बच्चे की याद आती है। एक पिता के रूप में, यह मुश्किल है जब आप अब बात करने में सक्षम नहीं हैं। यह मुश्किल है। लेकिन मुझे खुद को सबसे बुरे के लिए तैयार करना है। जब भी हम मिलेंगे मैं देखूंगा लेकिन मेरी प्राथमिकता मेरे माता-पिता, भाई को इससे बाहर निकालना है। उन्हें अग्रिम जमानत मिली है। हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। इतने बड़े आरोपों के बावजूद यह एक जीत थी।'

Bollywood Tadka

गौरतलब है कि करीब 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट के बाद करण और निशा ने साल 2012 में शादी की थी। इनकी शादी भी किसी शाही शादी से कम नहीं रही। साल 2017 में 14 जून को करण और निशा एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने जिसका नाम कविश है। निशा ने साल 2021 में जून के महीने में करण के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। निशा ने करण मेहरा पर  एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था। 

Content Writer: Smita Sharma

Karan MehracelebratessonKavish5th birthdayNisha RawalLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...