main page

भाई की बारात में जमकर नाचीं करीना-करिश्मा, पापा के कंधों पर बैठ थिरकते दिखे तैमूर

Updated 04 February, 2020 09:07:36 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के भाई और एक्टर अरमान जैन ने 3 फरवरी को गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा संग शादी रचाई। अरमान जैन की शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हैं।  भाई की शादी हो और बहनों का जलवा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। भाई की शादी में करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने जमकर डांस किया।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के भाई और एक्टर अरमान जैन ने 3 फरवरी को गर्लफ्रेंड अनीसा मल्होत्रा संग शादी रचाई। अरमान जैन की शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हैं।  भाई की शादी हो और बहनों का जलवा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। भाई की शादी में करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने जमकर डांस किया।

Bollywood Tadka

खास बात तो यह है कि अरमान जैन की बारात में उनके भांजे यानी तैमूर अली खान भी थिरकते हुए दिखाई दिखे। पूरी बारात में तैमूर अली खान ने अपने अंदाज से सबका खूब दिल जीता। भाई की शादी में करीना ने बहन करिश्मा कपूर के साथ जमकर डांस किया।

 

Bollywood Tadka

इस दौरान दूल्हा बने अरमान जैन शेरवानी के साथ ब्लैक गॉगल में नजर आए। अरमान जैन की बरात कार से पहुंची। मामा की शादी में करिश्मा की बेटी समायरा ने भी जमकर डांस किया। शादी की तस्वीरें सोशल साइठ पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

बता दें कि अरमान ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन और उनके पति मनोज जैन के बेटे हैं। अरमान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से की थी, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धूम नहीं मचा पाई।

 

 <

: Smita Sharma

kareena kapoor khankarisma kapoordancecousinarmaan jainweddingtaimur ali khananissa malhotraBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...