बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीन कपूर खान ने कुछ समय पहले ही इंस्टा पर एंट्री ली है। जब से करीना ने सोशल साइट पर एंट्री ली है तब से ही वह इंस्टा पर एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में करीना ने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान और खुद के हाथ के पंजों की एक पेंटिंग शेयर की। तस्वीर में सैफ एक बेडशीट अपने हाथों में लिए हुए नजर आ रहे हैं।
16 May, 2020 09:52 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीन कपूर खान ने कुछ समय पहले ही इंस्टा पर एंट्री ली है। जब से करीना ने सोशल साइट पर एंट्री ली है तब से ही वह इंस्टा पर एक्टिव हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में करीना ने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान और खुद के हाथ के पंजों की एक पेंटिंग शेयर की। तस्वीर में सैफ एक बेडशीट अपने हाथों में लिए हुए नजर आ रहे हैं।
बेडशीट पर करीना, सैफ और तैमूर के हाथ के प्रिंट हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए करीना का कहना है कि इस लॉकडाउन के समय को उन्होंने इस पेंटिंग में कैद कर लिया है।
एक्ट्रेस ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा-'क्वारंटाइन 2020 जीवन के लिए अंकित ..एसएके, केकेके,और टेएके। आशा और विश्वास का प्रसार।' फैंस करीना की इस तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही वे उनकी तस्वीर पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
काम की बात करें तो तो करीना हाल ही में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान भी थे। वहीं सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म 'जवानी जानेमन' में देखा गया था। अपकमिंग प्रोजैक्ट्स की बात करें तो करीना जल्द ही लाल सिंह चड्ढा, तख्त जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। वहीं सैफ फिल्म बंटी और बबली 2 में नजर आएंगे।