main page

कभी लड़खड़ाए तो कभी गिरे.. शहजादे तैमूर के बर्थडे पर करीना ने शेयर किया खास वीडियो,बोलीं-'हैप्पी बर्थडे मेरी दिल की धड़कन टिम टिम'

Updated 20 December, 2021 11:47:33 AM

पटौदी खानदान की छोटे नवाब यानि करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े शहजादे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को अपना 5वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। नन्ही सी उम्र में ही तैमूर की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह जहां भी जाते हैं पैपराजी उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले हो जाते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तैमूर के नाम के कई फैन पेज हैं जहां उनकी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट रहती हैं।वहीं लाडले के पाचवें बर्थडे पर करीना ने तैमूर के नाम खास पोस्ट शेयर किया। बेबो ने तैमूर का एक वीडियो शेयर किया जो उस स

मुंबई: पटौदी खानदान की छोटे नवाब यानि करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े शहजादे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को अपना 5वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। नन्ही सी उम्र में ही तैमूर की पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है।

Bollywood Tadka

वह जहां भी जाते हैं पैपराजी उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले हो जाते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तैमूर के नाम के कई फैन पेज हैं जहां उनकी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट रहती हैं।

Bollywood Tadka

तैमूर जन्म के बाद से ही पैपराजी की नजरों में आ गए थे और करीना-सैफ के लिए उन्हें नॉर्मल चाइल्डहुड देना मुश्किल हो गया लेकिन धीरे-धीरे पेरेंट्स के साथ तैमूर को भी ये बात समझ में आ गई कि पैपराजी अब उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं।

Bollywood Tadka

उन्हें अक्सर खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज देते देखा जाता है। वहीं लाडले के पाचवें बर्थडे पर करीना ने तैमूर के नाम खास पोस्ट शेयर किया। बेबो ने तैमूर का एक वीडियो शेयर किया जो उस समय का है जब तैमूर चलना सीख रहे थे।

Bollywood Tadka

वीडियो में तैमूर रेड आउटफिट में बेहद क्यूट लग रहे हैं। शेयर किए वीडियो में आप देख सकते हैं कि तैमूर नन्हें कदमों से लड़खड़ाते हुए चलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह बीच में गिर जाते हैं।

इस वीडियो को शेयर कर करीना ने लिखा- 'आपका पहला कदम आपका पहला गिरना...मैंने इसे बहुत गर्व के साथ रिकॉर्ड किया है। यह तुम्हारा पहला या आखिरी गिरना नहीं है, मेरे बेटे, लेकिन मुझे एक बात निश्चित रूप से पता है ... आप हमेशा अपने आप को उठाएंगे, बड़े कदम उठाएंगे और गर्व से सिर उठाकर आगे बढ़ोगे... क्योंकि तुम मेरे शेर हो... हैप्पी बर्थडे माय हार्टबीट... माई टिम टिम ♥️ आप कोई और नहीं है मेरे बेटे।'

Bollywood Tadka

गौरतबल है कि करीना ने 16 अक्तूबर 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी।दोनों की शादी को 9 साल पूरे हो चले हैं। कपल के दो बेटे हैं। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। वहीं 21 फरवरी 2021 को तैमूर के छोटे भाई जहांगीर अली खान का जन्म हुआ था।

Content Writer: Smita Sharma

Kareena Kapoor Khanadorable videoTaimur Ali Khan5th birthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...