बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और बच्चन परिवार के साथ उनके रिश्तों से तो सभी वाकिफ हैं। एक्ट्रेस बच्चन परिवार के साथ बहुत ही कम नजर आती हैं। वहीं बीते दिन वह बच्चन परिवार के साथ कजन निखिल नंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आईं। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार के निखिल नंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की, जो कि लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। करिश्मा कपूर ने अपने कजन निखिल नंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उनकी इंस्टा स्टोरी के एक फोटो
19 Mar, 2021 03:58 PMमुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और बच्चन परिवार के साथ उनके रिश्तों से तो सभी वाकिफ हैं। एक्ट्रेस बच्चन परिवार के साथ बहुत ही कम नजर आती हैं। वहीं बीते दिन वह बच्चन परिवार के साथ कजन निखिल नंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आईं। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार के निखिल नंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की, जो कि लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं।
करिश्मा कपूर ने अपने कजन निखिल नंदा के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उनकी इंस्टा स्टोरी के एक फोटो में जया बच्चन साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दोनों सालों बाद एक फ्रेम में काफी खुश दिखाई दे रही हैं।
इस पार्टी में करिश्मा की कजन रिद्धिमा कपूर साहनी, उनके पति भरत साहनी और बेटी समारा भी शामिल रहे।
बता दें कि निखिल नंदा करिश्मा कपूर के कजिन है। वहीं बच्चन परिवार के वो इकलौते दामाद हैं।
बता दें जब भी करिश्मा कपूर और बच्चन परिवार को एक साथ देखा जाता है तो वह खूब सुर्खियों में आते हैं। क्योंकि यह सबको मालूम है कि करिश्मा 16 साल पहले बच्चन परिवार की बहू यानि अभिषेक बच्चन की पत्नी बनने वालीं थी।
दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। लेकिन उस वक्त सिर्फ जया बच्चन के चलते दोनों की शादी टूट गई थी और दोनों की राहें अलग हो गईं थी।