एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने लुक्स से लाइमलाइट में रहना अच्छे से जानती हैं। हाल ही एक्ट्रेस को OTT इंडिया फेस्ट 2023 में स्पॉट किया गया, जहां वह डीप नेक बैकलेस आउटफिट में बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आईं। एक्ट्रेस की यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और उनका लुक सबको मात दे रहा है।
18 Oct, 2023 04:29 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने लुक्स से लाइमलाइट में रहना अच्छे से जानती हैं। हाल ही एक्ट्रेस को OTT इंडिया फेस्ट 2023 में स्पॉट किया गया, जहां वह डीप नेक बैकलेस आउटफिट में बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आईं। एक्ट्रेस की यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और उनका लुक सबको मात दे रहा है।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि 39 साल की करिश्मा तन्ना ऑफ व्हाइट टॉप और मैचिंग पैंट में काफी गॉर्जियस लग रही हैं।
खुले बालों और न्यूड मेकअप से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
बैकलेस नॉटेड टॉप में वह बोल्डनेस का तड़का लगा रही हैं और बैक फ्लॉन्ट करते हुए मीडिया को किलर पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
बता दें, करिश्मा तन्ना ने हाल ही में बुसान फिल्म फेस्टिवल 2023 में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘Scoop’ में अपने काम के लिए ‘बेस्ट लीड एक्ट्रेस’ का अवॉर्ड जीता है, जिसके बाद वह काफी चर्चा में आई थीं।