एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और उनके बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा की आज मैरिज है। काफी समय तक डेटिंग के बाद ये कपल हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे का हो जाएगा। इसी बीच उनके प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में करिश्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी वेडिंग फंक्शन पर खुलकर डांस करती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
05 Feb, 2022 05:19 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना और उनके बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा की आज मैरिज है। काफी समय तक डेटिंग के बाद ये कपल हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे का हो जाएगा। इसी बीच उनके प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में करिश्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी वेडिंग फंक्शन पर खुलकर डांस करती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं करिश्मा तन्ना अपनी सहेलियों के साथ कदे साड़ी गल भुल के वी आया करो गाने पर मस्त डांस कर रही हैं। इसके अलावा वो अन्य भी कई गानों पर अपनी कमर मटकाती दिख रही हैं। इस दौरान येलो लहंगे में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है।