main page

KBC 12: छत्तीसगढ़ की फूलबासन यादव ने की अमिताभ के शो में शिरकत, 50 लाख जीतने वाली बनीं पहली कंटेस्टेंट

Updated 24 October, 2020 11:48:07 AM

''कौन बनेगा करोड़पति 12'' शो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। लोगों द्वारा शो को काफी पसंद किया जा रहा है। शो का लेटेस्ट करमवीर एपिसोड बेहद शानदार रहा। शो में छत्तीसगढ़ के एक गांव से फूलबासन यादव पहुंची। एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने भी फूलबासन का साथ दिया और गेम को बहुत अच्छे तरीके से खेला। फूलबासन शो में 50 लाख रुपए जीतने में कामयाब रही। इस सीजन 50 लाख जीतने वाली वे पहली कंटेस्टेंट बन गईं।

मुंबई. 'कौन बनेगा करोड़पति 12' शो इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। लोगों द्वारा शो को काफी पसंद किया जा रहा है। शो का लेटेस्ट करमवीर एपिसोड बेहद शानदार रहा। शो में छत्तीसगढ़ के एक गांव से फूलबासन यादव पहुंची। एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने भी फूलबासन का साथ दिया और गेम को बहुत अच्छे तरीके से खेला। फूलबासन शो में 50 लाख रुपए जीतने में कामयाब रही। इस सीजन 50 लाख जीतने वाली वे पहली कंटेस्टेंट बन गईं।

Bollywood Tadka

ये था 50 लाख का सवाल

इनमें से कौन एक पर्यावरणविद थी जिन्हें अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ने और जोरदार आवाज उठाने के लिए जाना जाता है?

A- किंकरी देवी

B- दया बाई

C- मानसी प्रधान

D- चुनी कोटल

इस सवाल का सही जवाब था A किंकरी देवी। फूलबासन और रेणुका दोनों ही इस सवाल को लेकर कन्फ्यूज थीं और इन्हें सवाल का जवाब नहीं पता था। उनके पास एक बड़ी लाइफलाइन थी। उन्होंने आस्क द एक्सपर्ट लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। एक्सपर्ट सोशल मीडिया में काफी रुचि रखती थीं और उसने इसका सही जवाब दे दिया और फूलबासन 50 लाख जीत गई।

Bollywood Tadka
बता दें फूलबासन एक महिला संगठन चलाती हैं जिसमें 2 लाख से भी ज्यादा महिलाएं जुड़ चुकी हैं। इसका उद्देश्य गांव और उसके आसपास के इलाकों में पहरा देना, शराब बंदी और अनुशासन की देख रेख करना है। गुलाबी साड़ी में ये महिलाएं रात में निकलती हैं और इस बात का ध्यान रखती हैं कि गांव में कहीं कुछ गलत तो नही हो रहा। फूलबासन के नेक इरादों और विचारों ने सभी को काफी प्रभावित किया। अमिताभ बच्चन और रेणुका शहाणे भी उनसे काफी प्रसन्न हुए।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

kbc 12Phoolbasan Yadavfirstcontestantwin50 lakhsBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...