main page

फिल्म 'खानदानी शफाखाना' का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त अंदाज में दिखीं सोनाक्षी

Updated 21 June, 2019 05:16:08 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें सोनाक्षी के साथ वरुण शर्मा और रैपर बादशाह लीड रोल में है। ट्रेलर देख साफ पता लग रहा है कि ये फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी। सोनाक्षी सिन्हा की ''खानदानी शफाखाना'' से रैपर और सिंगर बादशाह अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है। पिछले दिनों वो अपने इस डेब्यू के चलते खासे सुर्खियों में थे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें सोनाक्षी के साथ वरुण शर्मा और रैपर बादशाह लीड रोल में है। ट्रेलर देख साफ पता लग रहा है कि ये फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी। सोनाक्षी सिन्हा की 'खानदानी शफाखाना' से रैपर और सिंगर बादशाह अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे है। पिछले दिनों वो अपने इस डेब्यू के चलते खासे सुर्खियों में थे।

 

Bollywood Tadka

 

फिल्म में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का किरदार एक सेक्स क्लीनिक में काम करने वाली लड़की का है। सोनाक्षी की ये फिल्म अगले महीने 26 जुलाई 2019 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है।

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि ‘खानदानी शफाखाना’ का दमदार ट्रेलर रिलीज करने से पहले मेकर्स ने इसका पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर जारी करने के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा- 'मैं जितना बोलूंगी लोगों को उतनी ही शर्म आनी है।

 

Bollywood Tadka

 

फिल्म का ट्रेलर दो दिन में आएगा।' मालूम हो कि पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा के साथ वरुण शर्मा और रैपर बादशाह भी दिखाई दिए थे। मिली जानकरी के अनुसार, इस फिल्म का निर्देशन शिल्पी दासगुप्ता ने किया है।
 

 

: Konika

Khandaani Shafakhanatrailer releaseSonakshi SinhaBadshahVarun SharmaBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...