main page

'खानदानी शफाखाना' का पहला गाना रिलीज, बादशाह संग सोनाक्षी का दिखा दबंग अंदाज

Updated 28 June, 2019 02:15:05 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ''खानदानी शफाखाना'' का पहला गाना ''कोका'' रिलीज हो गया है। गाना ''कोका'' सिंगर ध्वनि भानुशाली और जस्बीर जस्सी ने गाया है। गाने में मशहूर सिंगर बादशाह ने अपने जबरदस्त रैप के जरिए इसमें जान डाल दी है। ''खानदानी शफाखाना'' का यह गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और वरुण शर्मा का डांस देखने लायक है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' का पहला गाना 'कोका' रिलीज हो गया है। गाना 'कोका' सिंगर ध्वनि भानुशाली और जस्बीर जस्सी ने गाया है। गाने में मशहूर सिंगर बादशाह ने अपने जबरदस्त रैप के जरिए इसमें जान डाल दी है। 'खानदानी शफाखाना' का यह गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। इस गाने में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और वरुण शर्मा का डांस देखने लायक है।

 

Bollywood Tadka

 

'खानदानी शफाखाना' के गाने 'कोका' के रिलीज होने की जानकारी खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा 'द बाप ऑफ ऑल पार्टी नंबर्स! तैयार रहो टू डांस ऑन बीट्स ऑफ कोका।' 'कोका' गाने के लिरिक्स और म्यूजिक इतने दमदार हैं कि यह किसी को भी नाचने पर मजबूर कर सकते हैं। इस गाने में सोनाक्षी सिन्हा येलो ड्रेस में 'पंजाबी कुड़ी' का लुक अपनाए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही गाने में सोनाक्षी सिन्हा के डांस स्टेप्स और डांस मूव्स भी काफी लाजवाब हैं।

 

Bollywood Tadka

 

फिल्म की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'खानदानी शफाखाना' एक कॉमेडी ड्रामा बेस्ड फिल्म है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा के साथ वरुण शर्मा और अन्नू कपूर भी मुख्य भू्मिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म को भूषण कुमार, महावीर जैन, मृगदीप सिंह लांबा, दिव्या खोसला कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 'खानदानी शफाखाना' 2 अगस्त को रिलीज होगी।

 


 

: Konika

khandani shafakhanafirst songreleaseBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...