main page

40 की उम्र में मां बनीं किश्वर मर्चेंट, खास अंदाज में दिखाई बेटे की पहली झलक

Updated 28 August, 2021 07:58:13 AM

बिग बाॅस के फेमस कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी। 40 की किश्वर के घर हाल ही में एक प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी। इस बात की जानकारी खुद सुयश ने दी। सुयश ने सोशल मीडिया पर किश्वर और अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की। शेयर की इस तस्वीर में किश्वर बेड पर लेटी दिख रही हैं। वहीं न्यूबाॅर्न बेबी को उन्होंने सीने से लगाया है।

मुंबई: बिग बाॅस के फेमस कपल किश्वर मर्चेंट और सुयश राय के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी। 40 की किश्वर के घर हाल ही में एक प्यारे से बेटे की किलकारी गूंजी। इस बात की जानकारी खुद सुयश ने दी। सुयश ने सोशल मीडिया पर किश्वर और अपने बेटे के साथ एक  तस्वीर शेयर की।

Bollywood Tadka

शेयर की इस तस्वीर में किश्वर बेड पर लेटी दिख रही हैं। वहीं न्यूबाॅर्न बेबी को उन्होंने सीने से लगाया है। सुयश पत्नी और लाडले को हग किए हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीर शेयर करते हुए सुयश ने लिखा-27.08.21, बेबी राय का स्वागत है। बेटा हुआ है। सुकिश का बेबी।

Bollywood Tadka

 

सुयश ने जून महीने में अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ गोद भराई की रस्म का आयोजन किया था। जहां कई सेलेब्स अपने नन्हे-मुन्नों के खुशनुमा पलों को दुनिया के साथ शेयर करना पसंद करते हैं।

 

बता दें किश्वर मर्चेंट और उनके पति सुयश राय शादी के 5 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। कपल ने साल 2016 में शादी रचाई थी। किश्वर और सुयश ने बड़ी धूमधाम से शादी की थी। 6 साल एक साथ रिलेशन में रहने के बाद इस कपल ने 2016 में शादी करने का फैसला लिया था। किश्वर  और सुयश पॉपुलर टीवी सीरियल 'प्यार की यह एक कहानी' के सेट पर पहली बार मिले थे। 

 

Content Writer: Smita Sharma

Kishwer MerchantSuyyash Raiwelcomebaby boyBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...