main page

B'day Spcl: माधुरी को 'किस' करके चर्चा में आया ये एक्टर, तब्बू-सुष्मिता को डेट करने के बाद की खूबसूरत NRI से शादी

Updated 17 October, 2019 12:58:20 PM

संजय कपूर आज अपना 54 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर 1995 से इंडस्ट्री में हैं। उनको यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन पार्लियामेंट में एक कार्यक्रम में मोस्ट इंस्पायरिंग इंडियन एक्टर का पुरस्कार जीता। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है

बॉलीवुड तड़का डेस्क। संजय कपूर आज अपना 54 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर 1995 से इंडस्ट्री में हैं। उनको यूनाइटेड किंगडम के हाउस ऑफ कॉमन पार्लियामेंट में एक कार्यक्रम में मोस्ट इंस्पायरिंग इंडियन एक्टर का पुरस्कार जीता। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। संजय कपूर का जन्म 17 अक्टूबर 1965 को हुआ था। आपको बता दें कि संजय कपूर के तीन भाई हैं और वह सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई बोनी कपूर एक जाने-माने फिल्म मेकर हैं और मंझले भाई अनिल कपूर को तो आप जानते ही होंगे। संजय कपूर तीन भाइयों में उतने सफल नहीं थे, लेकिन आज भी लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

Bollywood Tadka, Sanjay Kapoor Birthday

उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1995 की फिल्म 'प्रेम' से की। उस फिल्म में वह तब्बू के साथ थे। उन्होंने इस फिल्म के साथ सफलता हासिल की और फिर माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म 'राजा' में दिखाई दिए और उनकी इस फिल्म ने भी अच्छी कमाई की। इस फिल्म से उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ी। 

Bollywood Tadka, Sanjay Kapoor Birthday

उसके बाद संजय 'औज़ार', 'मोहब्बत', 'सिर्फ तुम' जैसी फ़िल्मों में भी नज़र आए और इन फिल्मों से उनका करियर ग्राफ भी बढ़ा। उसके बाद, 2000 के बाद, संजय छोटे मोटे रोल्स में दिखाई देने लगे और फिर धीरे-धीरे उनका करियर रुक गया। फिर संजय कपूर ने 'कल हो ना हो', 'LOC कारगिल' जैसी फ़िल्मों में छोटे रोल किए और फ़िल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

Bollywood Tadka, Sanjay Kapoor Birthday

संजय कपूर की लव लाइफ ने उस पल शुरुआत की, जब उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा। उन्होंने सुष्मिता सेन और तब्बू जैसी एक्ट्रेस को डेट करने के बाद महीप संधू से शादी कर ली, महीप के साथ भी संजय काफी लम्बे रिलेशन में रहे थे। 

Bollywood Tadka, Sanjay Kapoor Birthday

'मुबारकां' फिल्म पिछले दिनों आई थी और इस फिल्म में अर्जुन कपूर दोहरी भूमिका में थे। उसी समय, अनिल कपूर भी इस फिल्म में थे और यह पहली बार था कि संजय कपूर इस फिल्म में दिखाई दिए, यह 22 वर्षों में पहली बार था कि अनिल कपूर और संजय कपूर एक ही फिल्म का हिस्सा बने। आपको बता दें कि अब संजय कपूर केवल पार्टियों में दिखाई देते हैं और फिल्मी दुनिया से दूर रहते हैं।

Edited By: Akash sikarwar

Sanjay KapoorSanjay Kapoor BirthdayAnil KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsCelebrity NewsEntertainment News

loading...