main page

पहली फिल्म से ही स्टार बन गया था ये एक्टर, फिर ऐश्वर्या के प्यार में डूबा करियर

Updated 03 September, 2019 03:07:06 PM

एक्टर विवेक ओबराय 3 सितंबर को अपना 43 वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हैदराबाद में जन्में विवेक के पिता सुरेश ओबराय भी एक्टर हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्टर विवेक ओबराय 3 सितंबर को अपना 43 वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हैदराबाद में जन्में विवेक के पिता सुरेश ओबराय भी एक्टर हैं। विवेक ने अपने करियर की शुरुआत सन् 2002 में डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा की मूवी 'कंपनी' से की थी। इस फिल्म में अजय देवगन और मनीषा कोईराला मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी और विवेक रातों-रात स्टार बन गए थे। उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही थी और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। आइए, जानते हैं विवेक की लाइफ से जुड़ी ऐसी ही बातें...

Bollywood Tadka

 

शानदार डेब्यू के बाद भी विवेक ओबराय इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा सफल नहीं हो पाए। इसकी वजह उनकी एक्स गर्लफ्रेंड को भी कह सकते हैं। दरअसल, सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या और विवेक ओबराय के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। इतना ही नहीं, कई इवेंट में विवेक ने सलमान को लेकर कुछ ऐसा भी कहा जो कई भी सुनना पसंद नहीं करता। ऐसे में कहा जाता है कि सलमान से पंगा और ऐश्वर्या से प्यार के कारण उन्हें बॉलीवुड में बहुत अच्छे ऑफर मिलना बंद हो गए। ऐश्वर्या और विवेक लास्ट टाइम फिल्म 'क्यों हो गया ना' में साथ नजर आए थे। 

Bollywood Tadka

2019 में विवेक दो वजहों से सुर्खियों में रहे। पहली बार लोकसभों चुनावों के दौरान जब उनकी फिल्म  'पीएम नरेंद्र मोदी' रिलीज हुई और इसके बाद उन्होंने ऐश्वर्या को लेकर सोशल मीडिया में एक आपत्तिजनक मीम्स शेयर कर दिया था, जिसमें वे खुद अपने एक्स प्यार का मजाक उड़ाते नजर आए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने माफी भी मांग ली थी। 

Bollywood Tadka

विवेक की आने वाली फिल्म 'मुंबई सागा' है। 

 

Bollywood Tadka

 

vivek oberoi and aishwarya rai images

 

Bollywood Tadka

 

 

: Smita Sharma

Mumbai Sagavivek oberoiPM Narendra modiRam Gopal Varmas Company 2002Aishwarya Rai Bachchan and Vivek OberoiSalman Khanvivek oberoi imagesvivek oberoi wifevivek oberoi familyreal life modi

loading...