main page

Koffee with Karan 8: दीपिका-रणवीर ने खोले कई राज, करण जौहर के शो की पहली झलक की तस्वीरें आई सामने

Updated 23 October, 2023 06:33:38 PM

करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण-8' 26 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। आपको बता दें शो के पहले गेस्ट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बनने वाले हैं, जिसका प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है।

नई दिल्ली। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण-8' 26 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। आपको बता दें शो के पहले गेस्ट दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बनने वाले हैं, जिसका प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है। दरअसल, ‘कॉफी विद करण-8’ को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखा जाता है। ‘कॉफी विद करण' शो के फैंस बेहद बेताबी के साथ इंतजार करते हैं। इसी बीच शो का एक प्रोमो वीडिया सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड के पावर और आइडल कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ दिखाई दे रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों होस्ट करण जौहर के सामने अपनी डेटिंग लाइफ, शादी और प्रोफेशनल करियर के बारे में खुलकर बात करते हुए दिख रहे हैं। 

दीपिका-रणवीर ने 2015 में रचाई गुपचुप सगाई
'कॉफी विद करण सीजन 8' के सामने आए प्रोमो वीडियो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह खुद से जुड़े एक बड़े राज से पर्दा उठाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें इस स्टार कपल ने साल 2015 में सगाई कर ली थी। दीपिका-रणवीर ने करण के शो में बताया कि उन दोनों ने साल 2015 में गुपचुप सगाई कर ली थी। हालांकि गुपचुप सगाई क्यों की थी इसकी कोई वजह नहीं बताई।

साल 2018 में दीपिका-रणवीर ने लिए थे फेरे 

बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने नवंबर, साल 2018 में इटली में सात फेरे लिए थे। इनकी शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही पहुंचे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने शादी से पहले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। इनके बीच नजदीकियां ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के दौरान आई थी। बताया जाता है कि 6 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल शादी के बंधन में बंधे थे।

ट्विनिंग के साथ नजर आएं दीपवीर
 
प्रोमो वीडियो में करण को रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है। शो के प्रोमो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ट्विनिंग में नजर आएं। दरअसल दीपवीर ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, करण जौहर ने भी ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। इसके साथ ही कॉफी विद करण सीजन 8 का सेट भी ब्लैक और व्हाइट कलर का रखा गया है। करण जौहर ने जब दीपिका और रणवीर को स्मोकिंग हॉट कहा तो रणवीर सिंह ने जवाब देते हुए कही कि- थैंक्स ठर्की अंकल। रणवीर के जवाब पर करण खामोश दिखाई दिए।

ऋतिक के साथ केमिस्ट्री पर क्या बोलीं दीपिका

वीडियो में दीपिका पादुकोण यह बता रही हैं कि उनकी सबसे बेस्ट केमिस्ट्री अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ है। दीपिका से जब करण जौहर ने यह पूछा कि उनके पति रणवीर सिंह के अलावा उनकी सबसे बेस्ट केमिस्ट्री किस अभिनेता के साथ है। इस पर दीपिका ने कहा कि उनकी केमिस्ट्री ऋतिक रोशन के साथ सबसे अच्छी है, जिसे सभी लोग बड़ी बेसब्री के साथ देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि दीपिका और ऋतिक की जोड़ी फिल्म 'फाइटर' में देखने को मिलेगी। 

ऋतिक के साथ है सबसे अच्छी केमिस्ट्री
वीडियो में दीपिका पादुकोण ने बताया कि उनकी सबसे बेस्ट केमिस्ट्री अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ है। दीपिका से जब करण जौहर ने यह पूछा कि उनके पति रणवीर सिंह के अलावा उनकी सबसे बेस्ट केमिस्ट्री किस अभिनेता के साथ है। इस पर दीपिका ने जवाब देते हुए कहा कि उनकी केमिस्ट्री ऋतिक रोशन के साथ सबसे अच्छी है, जिसे सभी लोग बड़ी बेसब्री के साथ देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि दीपिका और ऋतिक की जोड़ी जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में देखने को मिलेगी।

Content Editor: Jyotsna Rawat

coffee with karandeepika ranveer singh

loading...