टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा आज फैशन डिजाइनर रिपसी भाटिया के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है।शुक्रवार रात को मुंबई में इनकी संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस सेरेमनी में टीवी इंजस्ट्री के कई स्टार्स ने चार चांद लगा दिए।
20 Apr, 2019 12:28 PMमुंबई:टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा आज फैशन डिजाइनर रिपसी भाटिया के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है।शुक्रवार रात को मुंबई में इनकी संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस सेरेमनी में टीवी इंजस्ट्री के कई स्टार्स ने चार चांद लगा दिए। तो चलिए नजर डालते हैं शरद और रिप्सी की संगीत सेरेमनी की तस्वीरों पर...
संगीत सेरेमनी में शरद ब्राउन कलर की कोर्ट पेंट में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं रिपसी गोल्डन कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। दोनों ने इस दौरान दोनों ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। डांस परफॉर्मेस के दौरान शरद और रिप्सी एक दूसरे में खोए हुए नजर आए और इस दौरान दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री की झलक भी देखने को मिली।
अदा खान
इस सेरेमनी में शरद की दोस्त अदा खान ग्लैमरस अंदाज में पहुंची। ब्लू कलर के लहंगे में अदा खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए।
कृतिका सेंगर
सीरियल कसम तेरे प्यार की में शरद के अपोजिट नजर आ चुकी कृतिका सेंगर ने भी इस पार्टी में शिरकत करते माहौल में चार चांद लगा दिए। कृतिका इस दौरान ऑफ शाॅल्डर लंहगे में खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने कैमरे में स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए।
शशांक व्यास
बालिका बधू और रुप जैसे सीरियल्स से धमाल मचाने वाले शशांक व्यास भी अपने दोस्त शरद की संगीत सेरेमनी का हिस्सा बने।
विभा छिब्बर
विदाई फेम विभा छिब्बर शरद और रिप्सी को बधाई देने पहुंची। बता दें कि कसम तेरे प्यार की में विभा ने शरद की मां का किरदार निभाया था।
चारुल मलिक
टीवी एंकर चारुल मलिक सेरेमनी में ग्लैमरस अंदाज में पहुंची।
बंदगी कालरा-पुनीश शर्मा
रियालिटी शो बिग बाॅस 11 में नजर आ चुके बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा इस सेरमनी में पहुंचे। तस्वीरों में बंदगी ब्लैक टाॅप ऍर शाॅर्ट स्कर्ट में हाॅट लग रही हैं। वहीं पुनीश फाॅर्मल लुक में दिखे।
रश्मि शर्मा
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की प्रोड्यूसर रश्मि शर्मा भी सेरमनी में पति पवन कुमार मारुत के साथ पहुंची।
बता दें कि शरद और रिसपी की शादी मुंबई के JW Marriot जुहू में होने वाली है। शादी की रस्में और जश्न 18 अप्रैल से ही शुरू हुई हैं। पहले दोनों गुरूद्वारा में शादी करेंगे। इसके बाद दोनों शाम को फेरे लेकर शादी रचाएंगे।