main page

First Picture: दिवंगत एक्टर चिरंजीवी सर्जा की पत्नी मेघना ने शेयर की बेटे की तस्वीर,मां की उंगली पकड़े दिखे जूनियर चिरंजीवी

Updated 29 December, 2020 08:47:07 AM

साउथ एक्टर चिरंजीवी सर्जा का  इसी साल 7 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्होंने बंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 39 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली थी। जब चिरंजीवी सर्जा का निधन हुआ तब मेघना राज 3महीने की गर्भवती थीं।  एक्टर की मौत के बाद मेघना ने खुद को अपने बच्चे के लिए संभाला और उनके पूरे परिवार ने उनका बखूबी ख्याल रखा।

मुंबई: साउथ एक्टर चिरंजीवी सर्जा का  इसी साल 7 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उन्होंने बंगलुरु के एक निजी अस्पताल में 39 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली थी। जब चिरंजीवी सर्जा का निधन हुआ तब मेघना राज 3महीने की गर्भवती थीं।  एक्टर की मौत के बाद मेघना ने खुद को अपने बच्चे के लिए संभाला और उनके पूरे परिवार ने उनका बखूबी ख्याल रखा।

Bollywood Tadka

2 महीने पहले 22 अक्तूबर को चिरंजीवी की पत्नी मेघना राज ने बेटे को जन्म दिया था। इसके साथ ही चिरंजीवी सर्जा के बेटे के जन्म के बाद से ही उसकी स्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

Bollywood Tadka

फैंस को जब उनके बेटे के जन्म के बारे में पता चला वह उसे जूनियर चिरंजीवी कहने लगे। हाल ही में अब पहली बार मेघना ने बेटे की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह बेटे का हाथ नजर आ रहा है जो अपनी मां की उंगलियों को पकड़े हुए हैं।

Bollywood Tadka

फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ मेघना ने एक भावुक पोस्ट भी साझा किया है। मेघना ने तस्वीर के साथ लिखा-'चमत्कार का समय है। मेरा छोटा गिफ्ट, अपने छोटे हाथों से मेरे हाथों को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। इससे अच्छा गिफ्ट नहीं हो सकता।' मेघना की इस तस्वीर पर उनकी बेस्ट फ्रेंड नजरिया नजीम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। नजरिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बच्चे के निकनेम का खुलासा किया है।

Bollywood Tadka

उन्होंने लिखा-'मेरा छोटा चुम्बक।' कुछ दिन पहले खबर आई थी कि मेघना और उनके नवजात बेटे को कोरोना हो गया था। साथ ही उनके पैरेंट्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

Bollywood Tadka

बता दें कि 22 अक्तूबर को मेघना ने बंगलुरू के एक हाॅस्पिटल में बच्चे को जन्मदिन दिया था। एक हफ्ते बाद नजरिया और उनके पति फहद फासिल केरल से मेघना को देखने अस्पताल पहुंचे थे। मेघना से मिलने के बाद कपल ने चिरंजीवी सर्जा को श्रद्धांजलि भी दी थी।

Bollywood Tadka

 चिरंजीवी ने करीब दो साल पहले मेघना के साथ शादी रचाई थी। दोनों ही एक दूसरे को करीब 10 साल से ज्यादा वक्त से जानते थे, अपने रिश्ते को दोनों ने शादी का नाम दिया। चिरंजीवी ने साल 2017 में मेघना राज के साथ सगाई कर ली थी और 30 अप्रैल 2018 को दोनों ने ईसाई रीति रिवाज से शादी की थी। इसके बाद 2 मई 2018 को एक पारंपरिक हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। 

: Smita Sharma

late actorchiranjeevi sarjawifemeghana rajfirst pictureBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...