main page

इन स्टार्स की किस्मत आज हो जाएगी इवीएम में कैद

Updated 19 May, 2019 11:36:17 AM

लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। रविवार 19 मई को 17वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव के सांतवें और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है। सातवें चरण में आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बार राजनेताओं से ज्यादा बॉलीवुड स्टार्स का बोलबाला रहा है।

मुंबई: लोकसभा चुनाव 2019 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। रविवार 19 मई को 17वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव के सांतवें और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो गया है। सातवें चरण में आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बार राजनेताओं से ज्यादा बॉलीवुड स्टार्स का बोलबाला रहा है। इस बार सनी देओल पंजाब के शहर गुरदासपुर से चुनाव लड़ रहे। एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं और एक्टर रवि किशन गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इनके अलावा कई ऐसे स्टार्स हैं जो राजनीति में एक्टिव हैं। 

 

Bollywood Tadka


सनी देओल


बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अब राजनीति में शामिल हो गए है। इस बार वो पंजाब के गुरदासपुर  से चुनाव लड़ रहे हैं। सनी देओल का मुकाबला कांग्रेस के नेता सुनील जाखड़ से है। सुनील जाखड़ के गुरदासपुर पर विजयी रहने से पहले ये सीट विनोद खन्ना के पास थी। वे बीजेपी से सांसद थे। लेकिन उनके निधन के बाद सुनील जाखड़ इस सीट से जीते थे। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर आज चुनाव हो रहे है। 

 

Bollywood Tadka

 

शत्रुघ्न सिन्हा 


बॉलीवुड से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे है। साल 1992 में उपचुनावों में शत्रुघ्न सिन्हा को मौका मिला था। राजेश खन्ना को चुनावों में हराने के बाद शत्रुघ्न बीजेपी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हो गए। 1996 में बीजेपी ने शत्रु को राज्यसभा को भेजा। एक कार्यकाल पूरा होने के बाद शत्रुघ्न को दोबारा राज्यसभा भेजा गया। साल 2002 में शत्रुघ्न को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री बनाया गया। हालांकि कुछ कारणों की वजह से शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।

 

Bollywood Tadka


रवि किशन


रवि किशन गोरखपुर से चुनाव लड़ रहे है। रवि किशन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं और स्टार प्रचारक भी हैं। गोरखपुर लोकसभा सीट से आज होना है भोजपुरी स्टार रवि किशन की किस्मत का फैसला होना है।

 

Bollywood Tadka


किरण खेर


एक्ट्रेस किरण खेर चंडीगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही है। इस बार भी लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने किरण खेर को चंडीगढ़ से टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस से पूर्व सांसद और रेल मंत्री पवन बंसल किरण खेर को चुनौती दे रहे है। 

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि मतदान के अंतिम चरण में कुल 918 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लगभग 10 करोड़ मतदाता आज इनकी राजनीतिक किस्मत ईवीएम में कैद कर रहे हैं। इनमें वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़ा नाम हैं। सातवां चरण इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं। जिसकी जिम्मेदारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की है। चुनाव से कुछ समय पहले ही उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा है। सक्रिय राजनीति में आते ही उन्हें पार्टी महासचिव बनाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंप दी गई। अंतिम चरण में इसी पूर्वी उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में ये सातवां चरण केवल भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
 

: Konika

lok sabha election 2019sunny deolshatrughan sinhaRavi KishanKirron KherBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...