बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान अपनी फैशन सेंस की वजह से हमेशा सुर्खियों रहती हैं। बीती शाम मलाइका को मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।
20 Feb, 2019 04:15 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान अपनी फैशन सेंस की वजह से हमेशा सुर्खियों रहती हैं। बीती शाम मलाइका को मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में मलाइका अकेली टी-शर्ट पहने दिखीं। बता दें कि मलाइका ने सोनम कपूर और रिया कपूर के ब्रांड की टीशर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। इस टी-शर्ट पर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का कार्टून बना हुआ था। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने रेड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी।
बता दें कि मलाइका इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर संग अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में है। इन दोनों ने कभी भी अपने रिलेशन पर खुलकर बात नहीं की है, मगर अब ये सरेआम एक-दूसरे संग स्पॉट होते है। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।