main page

Health Update:कार एक्सीडेंट के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं मलाइका, बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग घर लौटीं एक्ट्रेस !

Updated 03 April, 2022 11:52:02 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेल मलाइका अरोड़ा शनिवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं थीं। कार एक्सीडेंट के बाद उन्हें जल्द अपोलो हाॅस्पिटल ले जाया गया था। इस खबर के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हो गए थे। वहीं अब  मलाइका के फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एक्सीडेंट में घायल एक्ट्रेस की हालत अब ठीक है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें रविवार सुबह यानी 3 अप्रैल 2022 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेल मलाइका अरोड़ा शनिवार को सड़क दुर्घटना का शिकार हुईं थीं। कार एक्सीडेंट के बाद उन्हें जल्द अपोलो हाॅस्पिटल ले जाया गया था। इस खबर के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हो गए थे।

Bollywood Tadka

वहीं अब  मलाइका के फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एक्सीडेंट में घायल एक्ट्रेस की हालत अब ठीक है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें रविवार सुबह यानी 3 अप्रैल 2022 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Bollywood Tadka

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा-'मलाइका अरोड़ा जिनका कल एक्सीडेंट हुआ था अब वह घर वापस आ गई हैं।  वह पुणे में एक फैशन शो में भाग लेने गई थीं और घर वापस जाते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। उनकी बहन अमृता अरोड़ा और अर्जुन कपूर आज सुबह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लौटे।'

Bollywood Tadka

इससे पहले  मलाइका की बहन व एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने कहा था कि मलाइका बेहतर हो रही हैं। एक वेबसाइट को मैसेज के जरिए अमृता ने मलाइका के एक्सीडेंट की पुष्टि की थी। मैसेज में लिखा था-'मलाइका अब बेहतर हो रही हैं। उन्हें कुछ समय के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।'

Bollywood Tadka

मलाइका की कार का एक्सीडेंट 2 अप्रैल 2022 को मुंबई-पुणे हाईवे पर खोपोली के पास हुआ था। हादसा उस वक्त हुआ, जब मलाइका पुणे से लौट रही थीं और मुंबई-पुणे हाईवे पर खालापुर टोल प्लाजा के पास कुछ कारें आपस में टकरा गईं, इसमें उनकी रेंज रोवर कार भी शामिल थी। हादसे के बाद उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां मलाइका का सीटी स्कैन भी हुआ जो ठीक निकला।'

Bollywood Tadka

वहीं खोपोली पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक हरेश कालसेकर ने कहा था मलाइका के रेंज रोवर की दुर्घटना दो टूरिस्ट कारों के बीच हुई।हमें तीनों कारों का रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गया है और अब हम यह समझने के लिए मालिकों से संपर्क करेंगे कि वास्तव में क्या हुआ था। यह जांच कर FIR दर्ज की जाएगी कि,दुर्घटना कैसे हुई और किसने गलती की थी।

Content Writer: Smita Sharma

Malaika AroraDischargedHospitalCar AccidentArjun KapoorBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...