एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने लुक के साथ-साथ फिटनेस का भी पूरा ख्याल रखती है। एक्ट्रेस को जिम के बाहर तो हमेशा ही स्पॉट किया जाता है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने जिम के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब धमाल मचा रहा है।
30 Jan, 2021 12:11 PMमुंबई. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने लुक के साथ-साथ फिटनेस का भी पूरा ख्याल रखती है। एक्ट्रेस को जिम के बाहर तो हमेशा ही स्पॉट किया जाता है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने जिम के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब धमाल मचा रहा है।
वीडियो में मलाइका जबरदस्त वर्कआउट करती हुई नजर आ रही है। मलाइका खूब पसीना बहा रही है। इस जबरदस्त वर्कआउट के कारण ही मलाइका इतनी फिट नजर आती है। वीडियो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा-
'नो पेन नो गेन
वर्क हार्ड प्ले हार्ड
लुक गुड फील गुड
ईट स्लीप वर्क रिपीट'
मलाइका ने अपने वर्कआउट को स्टाइल से करने की बात कही है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें मलाइका बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा में रहती है। हाल ही एक्ट्रेस अर्जुन से मिलने शूटिंग सेट पर पहुंची थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। काम की बात करें तो मलाइका 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में जज की भूमिका में नजर आई थी।