main page

मुस्लमानों पर मनोज जोशी का विवादित ट्वीट-'जो घर-घर से अफजल निकाल रहे थे, वहां से कभी डॉक्टर भी निकालेंगे क्या'

Updated 19 April, 2021 02:31:37 PM

बाॅलीवुड एक्टर मनोज जोशी हाल ही में काफी चर्चा में आ गए हैं।  मनोज जोशी के चर्चा में आने की वजह उनका मुसलमानों को लेकर किया विवादित ट्वीट है। दरअसल, 55 साल के मनोज जोशी ने रविवार को कोविड-19 के संदर्भ में एक ट्वीट किया लेकिन इस ट्वीट में उन्होंने कथित तौर पर मुसलमानों को टारगेट किया। मनोज जोशी ने ट्वीट कर लिखा- ''जो घर-घर से अफजल निकाल रहे थे, वहां से कभी डॉक्टर भी निकालेंगे क्या?'' एक्टर के इस ट्वीट को लेकर अब हंगामा मचा हुआ है।  सोशल मीडिया पर मनोज जोशी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठ रह

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर मनोज जोशी हाल ही में काफी चर्चा में आ गए हैं।  मनोज जोशी के चर्चा में आने की वजह उनका मुसलमानों को लेकर किया विवादित ट्वीट है। 
दरअसल, 55 साल के मनोज जोशी ने रविवार को कोविड-19 के संदर्भ में एक ट्वीट किया लेकिन इस ट्वीट में उन्होंने कथित तौर पर मुसलमानों को टारगेट किया।

Bollywood Tadka

एक्टर के इस ट्वीट को लेकर अब हंगामा मचा हुआ है।  सोशल मीडिया पर मनोज जोशी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठ रही है।

Bollywood Tadka

मनोज जोशी ने ट्वीट कर लिखा- 'जो घर-घर से अफजल निकाल रहे थे, वहां से कभी डॉक्टर भी निकालेंगे क्या?'एक्टर का यह ट्वीट चंद घंटों में वायरल हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनपर मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें घेरना शुरू कर दिया।

Bollywood Tadka

एक ने लिखा-'पर नकली दवाई बनाने के लिए विनय त्रिवेदी जरूर निकल रहे हैं।'

Bollywood Tadka

वहीं प्रदीप नाम का एक यूजर ने लिखा- 'कसम खा कि अगर तेरे खानदान में कोविड से पीडित हो गया तो वो कभी सिप्ला की बनी रेमडेसिविर नहीं लेगा चिरकुट।'आपके यहां बता दें कि इस यूजर ने सिप्ला का नाम इसलिए लिया क्योंकि सिप्ला के मालिक का नाम ख्वाजा अब्दुल हमीद है, जो कि मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।

Bollywood Tadka

एक अन्य यूजर ने मनोज जोशी को घेरते हुए लिखा-'इस भयंकर आपदा में भी अगर आप नफरत और सांप्रदायिक बात कर पा रहे हैं तो यकीन मानिए आप इंसान नहीं हो। वैसे ज्यादा सोचने कि जरूरत नहीं है हमारे देश में हजारों ऐसे लोग हैं जो डॉक्टर हैं और बखूबी मानव सेवा कर रहे हैं। उदाहरण के लिए डॉक्टर कफील खान।'

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 

काम की बात करें तो मनोज जोशी मेरे बाप पहले आप,भूल भुलैया,गुरु,फिर हेरा फेरी,विवाह,गोलमाल,चुप चुप के,भागम भाग,हमको दीवाना कर गए समेत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

 


 

Content Writer: Smita Sharma

manoj joshitweetremarkafzal gurumuslim communitycovdi 19Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...