main page

Cannes 2023: Manushi Chhillar के होश उड़ाने वाले रेड कार्पेट लुक्स, ये ड्रेस बनाने में लगे थे 800 घंटे

Updated 20 May, 2023 04:34:23 PM

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने भी इस बार कान्स में डेब्यू किया। अपने डेब्यू के पहले दिन जिस लुक में वो लोगों के सामने आईं वो बेहद खूबसूरत था।

मुंबई। हर साल कान फिल्म फेस्टिवल में स्टार्स रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरते नजर आते हैं। इस साल फ्रांस के कोस्टल एरिया फ्रेंच रिवेरा में 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। जिसमें शिरकत करने के लिए देश-विदेश से कई पॉपुलर सेलेब्स वहां पहुंचे। कई इंडियन सेलेब्स ने भी इस बार कान्स में डेब्यू किया है। मृणाल ठाकुर, सारा अली खान के अलावा कान में डेब्यू करने वाले कलाकारों में एक नया नाम और शामिल हुआ है और वो है मानुषी छिल्लर का।

Bollywood Tadka

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने भी इस बार कान्स में डेब्यू किया। अपने डेब्यू के पहले दिन जिस लुक में वो लोगों के सामने आईं वो बेहद खूबसूरत था। एक्ट्रेस ने 'Fovari' ब्रांड का सफेद रंग का ऑफ शॉल्डर गाउन कैरी किया था। इस गाउन में वो किसी परी से कम नहीं लग रहीं थीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि ये कोई आम गाउन नहीं है। इसे हाथों से बुना गया है।

वीडियो में ये बताया गया है कि, इस व्हाइट गाउन को इटालियन सिल्क और ट्यूल की 100 लेयर्स से बनाया था। एक्ट्रेस के इस गाउन को लोगों ने हाथ से बुना था। बेहद नाजुकता से तैयार की गई इस ड्रेस को बनाने में डिजाइनर को पूरे 800 घंटे लगे थे।

Bollywood Tadka

मानुषी ने एक ब्लू कलर का बैकलेस स्लिट गाउन भी पहना था, जिसमें वे काफी हॉट नजर आ रही थी।

Bollywood Tadka

मानुषी छिल्लर ने अगले दिन एक पिंक फ्लोरल गाउन पहना था जो बेहद खूबसूरत था।

Bollywood Tadka

मानुषी का ब्लैक गाउन भी बेहद स्टनिंग था, जिसमें एक्ट्रेस किसी डॉल सी नजर आ रही थी।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Cannes 2023Manushi Chhillarsensational red carpet looksdress

loading...