एक्ट्रेस नीना गुप्ता आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। एक्ट्रेस को बेटी मसाबा गुप्ता ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। मसाबा ने मां की प्यारी-सी तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।
04 Jun, 2021 10:34 PMमुंबई. एक्ट्रेस नीना गुप्ता आज अपना 62वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। एक्ट्रेस को बेटी मसाबा गुप्ता ने खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। मसाबा ने मां की प्यारी-सी तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

तस्वीर में नीना व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से नीना ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। नीना मुंह में उंगली डाल कर मुस्कुरा रही है। तस्वीर शेयर कर मसाबा ने लिखा- 'उम्र को मात देते हुए, दुनिया क्या सोचेगी इसकी परवाह किए बिना आप हमेशा ऐसे ही मस्ती करती रहें। हैप्पी बर्थ डे मां।' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं और नीना को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें कि नीना वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशन में थीं, जिनसे उनकी बेटी मसाबा गुप्ता हैं। हालांकि विवियन और नीना का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया था। साल 2008 में नीना ने लगभग 50 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी की थी।
