main page

कॉन्ट्रोवर्सी के किंग हैं मीका सिंह, एक विवाद के लिए तो खानी पड़ी थी जेल की हवा

Updated 10 June, 2019 01:15:13 PM

पाॅपुलर सिंगर मीका सिंह आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मीका सिंह मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के भाई हैं। उनका असली नाम अमरीक सिंह हैं। मीका सिंह ऐसे सिंगर हैं जिन्होंने अन-कन्वेंशनल आवाज, मस्तमौला अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना दिया।

मुंबई: पाॅपुलर सिंगर मीका सिंह आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। मीका सिंह मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के भाई हैं। उनका असली नाम अमरीक सिंह हैं। मीका सिंह ऐसे सिंगर हैं जिन्होंने अन-कन्वेंशनल आवाज, मस्तमौला अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना दिया। गानों के अलावा मीका सिंह अपने विवादों की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं।मीका सिंह का विवादों के साथ चोली दामन का साथ है।

 

Bollywood Tadka,मीका सिंह इमेज,मीका सिंह फोटो,मीका सिंह पिक्चर

राखी सावंत के साथ उनका किस विवाद आज तक याद किया जाता है। साल 2006 में आइटम गर्ल राखी सावंत को उन्होंने अपने जन्मदिन को मौके पर केक काटने के बाद सरेआम लिपलॉक किया था। इसको लेकर राखी कोर्ट में चली गई थी। 

Bollywood Tadka,मीका सिंह इमेज,मीका सिंह फोटो,मीका सिंह पिक्चर

 

डॉक्टर को जड़ा था थप्पड़

मीका ने एक लाइव इवेंट में डॉक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह डॉक्टर फीमेल क्राउड के बीच आकर डांस कर रहा था। ऐसे में मीका सिंह को गुस्सा आ गया और उन्होंने उसे थप्पड़ मार दिया।   


Bollywood Tadka,मीका सिंह इमेज,मीका सिंह फोटो,मीका सिंह पिक्चर

 

हिट एंड रन केस 

मीका सिंह हिट एंड रन केस  में भी फंस चुके हैं। साल 2014 में मीका सिंह को एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने का आरोप लगा था। इस दौरान ऑटो में बैठे पैसेंजर्स को चोट आ गई थी। हालांकि मीका सिंह ने कहा था कि वह गाड़ी नहीं चला रहे थे। 

Bollywood Tadka,मीका सिंह इमेज,मीका सिंह फोटो,मीका सिंह पिक्चर

 

कस्टम चोरी

मीका पर कस्टम चोरी का भी आरोप लग चुका है। साल 2013 में मीका बैंकॉक से मुंबई वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनके पास सीमा से अधिक विदेशी मुद्रा थी। मीका सिंह को मुंबई एयरपोर्ट में कस्टम अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। 

Bollywood Tadka,मीका सिंह इमेज,मीका सिंह फोटो,मीका सिंह पिक्चर

 

अश्लील फोटो विवाद

बीते साल मीका पर ब्राजील की एक मॉडल ने शोषण का आरोप लगाया था। मीका पर इस नाबालिग मॉडल को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगा था। इसके चलते उन्हें दुबई पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। 

 

Bollywood Tadka,मीका सिंह इमेज,मीका सिंह फोटो,मीका सिंह पिक्चर

करियर की बात करें तो मीका शुरुआत में कीर्तन गाया करते थे। 1998 में उनके गाने सावन में लग गई आग ने उन्हें पहचान दी। इस गाने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सलमान, शाहरुख और अक्षय सबके लिए गाने गाए हैं। हिंदी, पंजाबी के साथ मराठी, बंगाली, तेलुगु और कन्नड़ में भी गाने गाए हैं। इसके अलावा मीका टीवी पर 'झलक दिखला जा', 'म्यूजिक का महामुकाबला', 'द वॉयस इंडिया', टशन ए इश्क, बिग बॉस सीजन 9, सारेगामापा 2016 और इंडिया के मस्त कलंदर जैसे कई शो में नजर आ चुके हैं।

: Smita Sharma

mika singhbirthday specialBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...