main page

गर्लफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधे 'मिले जब हम तुम' फेम अभिषेक शर्मा, लाल जोडे़ में खूबसूरत दिखीं दुल्हनिया कानन शर्मा

Updated 19 August, 2022 09:58:48 AM

'मिले जब हम तुम' फेम अभिषेक शर्मा 8 अगस्त 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड कानन शर्मा संग शादी के बंधन में बंधे। शादी के लगभग 10 दिन बाद अभिषेक ने इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया। लुक की बात करें तो अभिषेक शर्मा ब्लश पिंक कलर की शेरवानी में काफी जच रहे हैं। वहीं उनकी दुल्हनिया रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोने का नेकलेस, मांग पट्टी, कलीरे दुल्हन बनीं कानन शर्मा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

मुंबई: 'मिले जब हम तुम' फेम अभिषेक शर्मा 8 अगस्त 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड कानन शर्मा संग शादी के बंधन में बंधे। शादी के लगभग 10 दिन बाद अभिषेक ने इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया। लुक की बात करें तो अभिषेक शर्मा ब्लश पिंक कलर की शेरवानी में काफी जच रहे हैं।

Bollywood Tadka

वहीं उनकी दुल्हनिया रेड लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोने का नेकलेस, मांग पट्टी, कलीरे दुल्हन बनीं कानन शर्मा के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

हाथों में पिया के नाम की मेहंदी, मिनिमल मेकअप,चूड़ा कानन के ब्राइडल लुक को चार-चांद लगा रहा है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

शादी की एक तस्वीर एक्टर ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-'मैं और कानन शर्मा 8 अगस्त 2022 को शादी के बंधन में बंध गए थे।

Bollywood Tadka

मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि, जब आपको जीवन में एक ऐसी लड़की मिले, जो आपको इस तरह से देख सके कि, आप उसका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे, ऐसा मैंने कानन में पाया।

Bollywood Tadka

धन्यवाद कानन, मेरे साथ होने के लिए। आपको अपने जीवन में पत्नी के रूप में पाकर मैं आभारी और धन्य हूं। अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि, मैं आपको पत्नी कह रहा हूं।'

Bollywood Tadka

'हमने दोस्तों के सामने एक छोटी सी शादी की थी। हम अपने करीबियों और परिवार के बीच में इसे प्राइवेट रखना चाहते थे। कृपया हमें अपना आशीर्वाद दें। यह हम दोनों के लिए एक नई शुरुआत है। आप सभी को प्यार। धन्यवाद।'

Bollywood Tadka

अभिषेक शर्मा और कानन शर्मा के प्यार की शुरुआत एक ऐड शूट के दौरान हुई थी।

Bollywood Tadka

दोनों एक्टिंग की दुनिया से हैं, इसलिए दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधकर पति-पत्नी बन गए हैं। 

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Miley Jab Hum TumAbhishek SharmaMarriedKanan SharmaLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...