main page

इस्केमिक स्ट्रोक के बाद अब मिथुन चक्रवर्ती की हालत स्थिर, हॉस्पिटल से सामने आए वीडियो में डॉक्टर से बात करते दिखे एक्टर

Updated 12 February, 2024 12:38:10 PM

बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती इस समय कोलकाता के एक प्राइवेट हाॅस्पिटल में एडमिट हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने 10 फरवरी की सुबह सीने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

मुंबई: बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती इस समय कोलकाता के एक प्राइवेट हाॅस्पिटल में एडमिट हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने 10 फरवरी की सुबह सीने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था।

 

Bollywood Tadka

वहां सभी जरूरी टेस्ट और रेडियोलॉजी जांच करने के बाद पता चला कि मिथुन चक्रवर्ती को Ischemic Cerebrovascular Accident (Stroke) आया था। इस खबर ने हर किसी को परेशान कर दिया। हर कोई एक्टर की सेहत के बारे में जानना चाहता है। अब मिथुन चक्रवर्ती की हालत स्थिर है। उनका हॉस्पिटल से वीडियो भी सामने आया है।

Bollywood Tadka

ANI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में 73 साल के मिथुन चक्रवर्ती डॉक्टरों से बात करते उन्हें अपनी हालत बताते नजर आ रहे हैं। डॉक्टर भी मिथुन दा से कह रहे हैं कि अब ठीक है। सैलाइन चल रहा है। पानी आप खूब पी रहे हैं और पानी पीते रहिए। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती अपने पैरों की तरफ इशारा करके डॉक्टर से कुछ बोल रहे हैं। हालांकि वह क्या कर रहे हैं, यह वीडियो में समझ नहीं आ रहा है।

 

मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल्स में भर्ती हैं। उनकी सभी जांच करने के बाद अस्पताल ने स्टेटमेंट जारी किया था जिसमें बताया था कि एक्टर को ब्रेन स्टोक हुआ था। मिथुन चक्रवर्ती को अभी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उनकी देखरेख के लिए एक कार्डियोलॉजिस्ट के अलावा एक न्यूरो फिजिशियन और गेस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट समेत डॉक्टरों की एक टीम है। इसके साथ ही बताया था कि मिथुन चक्रवर्ती होश में हैं और एकदम सॉफ्ट खाना दिया जा रहा है।

Content Writer: Smita Sharma

Mithun ChakrabortyDoctorSinceStrokeIschemic StrokeBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...