'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी 14 अक्टूबर 2019 में आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग शादी रचाई थी। इस जोड़े ने हरिद्वार में एक शाही शादी की थी। कपल की ग्रैंड वेडिंग में करीब दो लाख से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। इसमें मनोरंजन और राजनीति जगत के कई दिग्गज भी शामिल हुए थे।
15 Oct, 2022 03:35 PMमुंबई: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी 14 अक्टूबर 2019 में आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग शादी रचाई थी। इस जोड़े ने हरिद्वार में एक शाही शादी की थी। कपल की ग्रैंड वेडिंग में करीब दो लाख से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। इसमें मनोरंजन और राजनीति जगत के कई दिग्गज भी शामिल हुए थे।
शादी के बाद से ही मोहिना कुमारी इंडस्ट्री दूर हैं हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में मोहिना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शादी से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया। दरअसल, 14 अक्टूबर को मोहिना और सुयश की तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी थी।
इस खास मौके पर मोहिना ने अपनी शादी का अनदेखा वीडियो शेयर किया जिसमें कपल फेरे लेता दिख रहा है। शादी वाले दिन मोहिना कुमारी रेड कलर राजपूताना पहन दुल्हनिया बनीं।
उन्होंने अपने सिर पर पल्लू लिए हुए पारंपरिक जड़ाऊ नथ भी पहनी थी। सुयश रावत ने अपनी लेडीलव को बेज रंग की कढ़ाई वाली शेरवानी और साफा से कंप्लीट किया था।
सामने आए वीडियो में हम सुयश और मोहिना को सात फेरे लेते वक्त मुस्कुराते और शरमाते हुए देख सकते हैं। फैंस मोहिना और सुयश की शादी से जुड़े इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मोहिना-सुयश इसी साल पेरेंट्स बने हैं। मोहिना ने 15 अप्रैल को प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका नाम अयांश रावत है। वैसे तो मोहिना अक्सर की लाडले की तस्वीरें शेयर करती थी लेकिन उन्होंने अयांश के जन्म के 6 महीने बाद फैंस को उनके चेहरे का दीदार करवाया था।
23 सितंबर को मोहिना ने फैमिली संग तस्वीरें शेयर की थी जिनमें अयांश का चेहरा पहली बार दिखा। तस्वीरों में अयांश कभी दादू की गोद में तो कभी मां की गोद में नजर आ रहे थे।