main page

"नच बलिए8" के बाद अब इस शो में भारती सिंह को टक्कर देगी यह एक्ट्रैस,

Updated 04 August, 2017 02:51:38 PM

टीवी डांसिग शो ‘नच बलिए8" में अपने जलवे बिखेरने के बाद अब मोनालिसा और भारती सिंह एक बार फिर एक दूसरे को टक्कर देती दिखाईं देंगी।

मुंबई: टीवी डांसिग शो ‘नच बलिए8" में अपने जलवे बिखेरने के बाद अब मोनालिसा और भारती सिंह एक बार फिर एक दूसरे को टक्कर देती दिखाईं देंगी। बिग बॉस फेम मोनालिस अब कॉमेडी के मैदान में भी उतर रहीं हैं। 

Bollywood Tadka

खबरों की मानें तो शो ‘कॉमेडी दंगल’ में दो टीम बनेंगी। जिसमें दो कैप्टन हैं एक टीम के कैप्टन होंगे अनु मलिक तो दूसरी टीम की पारी भारती सिंह संभालेंगी।

Bollywood Tadka

इस शो में सुरभी ज्योति, देबिना चौधरी और लवीना टंडन भी होंगी। वहीं मोनालिसा भारती सिंह के खिलाफ यानी अनु मलिक की टीम से मैदान में उतरेंगी। 

Bollywood Tadka

बता दें कि शो कॉमेडी दंगल का प्रोमो रिलीज हो चुका है। जिसमें अनु मलिक और भारती सिंह नोकझोंक करते दिख रहें हैं। गौरतलब है कि "बिग बॉस 10" और "नच बलिए 8" के बाद मोनालिसा का यह तीसरा रियालिटी शो होगा।
 

:

mona lisabharti singhcomdey dangal

loading...