main page

इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर खुशी से झूमी मोनालिसा, 'कुड़ी नू नचने दे' गाने पर डांस कर यूं मनाया जश्न

Updated 15 March, 2022 11:17:10 AM

एक्ट्रेस मोनालिसा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है, जिन्हें फैंस खूब प्यार देते हैं। हाल ही में मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। इस समय एक्ट्रेस इसके जश्न में डूबी हुई है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोनालिसा 5 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर डांस करती हुई नजर आ रही है।

मुंबई. एक्ट्रेस मोनालिसा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है, जिन्हें फैंस खूब प्यार देते हैं। हाल ही में मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। इस समय एक्ट्रेस इसके जश्न में डूबी हुई है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मोनालिसा 5 मिलियन फॉलोअर्स पूरे होने पर डांस करती हुई नजर आ रही है।

Bollywood Tadka
वीडियो में मोनालिसा पर्पल टॉप और पिंक स्कर्ट में नजर आ रही है। एक्ट्रेस मिनिमल मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी हॉट लग रही है। एक्ट्रेस 'कुड़ी नू नचने दे' गाने पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है। मोनालिसा खुशी से झूमती हुई नजर आ रही है। वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा- अपनी खुशी का इजहार करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। थैंकफुल...ग्रेटफुल...ब्लैसड... ये पांच मिलियन पूरे होने की खुशी है दोस्तों। ये मेरी ब्यूटीफुल इंस्टाफैमिली के सपोर्ट से हो पाया है। हमेशा आपसे प्यार करूंगी और इसके लिए शुक्रिया। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।

काम की बात करें तो मोनालिसा पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शो 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आ रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस वेब सीरीज 'धप्पा' और 'रात्रि के यात्रि 2' में नजर आने वाली है। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

monalisacelebrates5 million followersinstagramBollywood NewsBollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...