main page

देर रात मुंबई की सड़कों पर दिखीं मौनी, कजरारे नैन...शाॅर्ट ड्रेस..हाई हील्स Mrs Nambiar की ब्यूटी पर मर मिटे फैंस

Updated 11 May, 2022 11:34:24 AM

मौनी राॅय बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मौनी की एक्टिंग को दमदार है ही लेकिन इसके अलावा उनका ड्रेसिंग सेंस भी फैंस को काफी पसंद आता है। साड़ी-सूट से लेकर वेस्टर्न  तक मौनी हर आउटफिट में कहर ढाती हैं। एक्ट्रेस जब भी वह बाहर निकलती हैं तो वह अपनी खूबसूरती से लोगों का अपना दीवाना बना लेती हैं। मौनी की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। यही वजह है कि उनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। इसी साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधी मौनी राॅय को मंगलवार रात मुंबई की सड़कों पर स्

मुंबई: मौनी राॅय बी-टाउन की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मौनी की एक्टिंग को दमदार है ही लेकिन इसके अलावा उनका ड्रेसिंग सेंस भी फैंस को काफी पसंद आता है। साड़ी-सूट से लेकर वेस्टर्न  तक मौनी हर आउटफिट में कहर ढाती हैं। एक्ट्रेस जब भी वह बाहर निकलती हैं तो वह अपनी खूबसूरती से लोगों का अपना दीवाना बना लेती हैं। मौनी की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। यही वजह है कि उनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं।

Bollywood Tadka

 इसी साल की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधी मौनी राॅय को मंगलवार रात मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान मिसेज नांबियर का बेहद ही बोल्ड अंदाज देखने को मिला।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो मौनी ब्लू कलर की सीक्वेंस वाली प्लंजिंग नेकलाइन ड्रेस में दिखीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप,कजरारे नैन, मस्कारा, आईलाइनर और पिंक लिपस्टिक से कंप्लीट किया था।

Bollywood Tadka

ओपन हेयर्स मौनी के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। उन्होंने पर्स और हील्स के साथ अपने इस लुक को पूरा किया। मीडिया को देख मौनी ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। फैंस मौनी की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही  फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी जो अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित है। फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।

Bollywood Tadka

फिल्म का पहला भाग 09 सितंबर, 2022 को रिलीज होगा। इसके अलावा मौनी इन दिनों डांस रियालिटी शो 'DID लिटिल मास्टर' को जज कर रही हैं। 


Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 

Content Writer: Smita Sharma

Mouni RoyBold lookBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...