main page

मौनी रॉय को सता रही पति सूरज नांबियार की याद, साथ बिताए पलों की तस्वीरें शेयर कर बोलीं- 'मेरे पास वापस आ जाओ'

Updated 16 April, 2022 11:09:49 AM

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी की थी। कपल की शादी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। मौनी इन दिनों पति सूरज को खूब मिस रही है। सूरज काम के चलते दुबई में हैं। वहीं मौनी मुंबई में हैं। एक्ट्रेस ने सूरज के साथ तस्वीरें शेयर कर वापस आने के लिए कहा है।

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी को बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी की थी। कपल की शादी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। मौनी इन दिनों पति सूरज को खूब मिस रही है। सूरज काम के चलते दुबई में हैं। वहीं मौनी मुंबई में हैं। एक्ट्रेस ने सूरज के साथ तस्वीरें शेयर कर वापस आने के लिए कहा है।

Bollywood Tadka
मौनी ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं। दो तस्वीरों में मौनी सूरज के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही है। एक्ट्रेस फ्लोरल टॉप और स्कर्ट में दिखाई दे रही है। लाइट मेकअप, ओपन हेयर्स और शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं सूरज व्हाइट शर्ट और पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। दूसरी तस्वीर में मौनी ग्रीन ड्रेस में नजर आ रही है और सूरज प्रिंटेड शर्ट में खूब जच रहे हैं। एक्ट्रेस पति के गले लगी हुई दिखाई दे रही है। आखिरी तस्वीर में सूरज दो कुत्तों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए मौनी ने लिखा- 'मेरे पास वापस आ जाओ। मैं आपको बहुत ज्यादा मिस कर रही हूं।' फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें मौनी और सूरज ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट करने के बाद 27 शादी कर हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। दोनों एक-साथ काफी खुश हैं। काम की बात करें तो मौनी 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स 5' को जज करती नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ अमिताभ बच्चन, रणबीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आएंगे। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

mouni roymissinghusband suraj nambiarBollywood NewsBollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...