main page

फैंस के बीच फंसीं मौनी रॉय का हाल हुआ बेहाल, वीडियो वायरल

Updated 29 August, 2018 02:04:10 PM

टीवी एक्ट्रेस मौनी राय का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह काफी डरी हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल, बीते दिन मौनी मुबई के एक थियेटर पहुंचीं थी। जैसे ही वो थियेटर से निकलते वहां पर मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस मौनी राय का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह काफी डरी हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल, बीते दिन मौनी मुबई के एक थियेटर पहुंचीं थी। जैसे ही वो थियेटर से निकलते वहां पर मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया। मौनी फैंस की भीड़ के बीच फंस गईं और वह घबरा गईं। इस दौरान वहां पर उनके साथ सिक्योरिटी नहीं थी। वीडियो में मौनी की  दोस्त ने ईशा गुप्ता  भीड़ को काबू करते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने मौनी को इस मुसीबत से बाहर निकाला। इस वीडियो में संजीदा और उनके पति आमिर अली भी दिखाई दे रहे हैं।   

 

 

बता दें कि मौनी ने फिल्म 'गोल्ड' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हो गई है। फिल्म में मौनी की एक्टिंग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा मौनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। 

 

: Neha

mouni roymobbedfansvedio viral

loading...