main page

पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफेद चादरों के बीच मौनी रॉय ने बरपाया कहर, कश्मीर की कड़कड़ाती ठंड के बीच लिया मैगी का मजा

Updated 09 February, 2022 04:07:13 PM

एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार संग शादी के बाद इन दिनों कश्मीर में हनीमून एंजॉय कर रही हैं, जहां से वो लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर फैंस को अपडेट दे रही हैं। अब हाल ही में मौनी ने गुलमर्ग के पहाडों पर बिछी बर्फ की सफेद चादरों के बीच मस्ती करते हुए की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मौनी रॉय बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार संग शादी के बाद इन दिनों कश्मीर में हनीमून एंजॉय कर रही हैं, जहां से वो लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर फैंस को अपडेट दे रही हैं। अब हाल ही में मौनी ने गुलमर्ग के पहाडों पर बिछी बर्फ की सफेद चादरों के बीच मस्ती करते हुए की कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

लुक की बात करें तो इस दौरान मौनी रॉय येलो जैकेट और ब्लैक जींस में काफी स्टाइलिश लग रही हैं।

Bollywood Tadka

इस लुक को उन्होंने गले में मफरल लेकर ओपन हेयर्स के साथ कंप्लीट किया है। मांग में सिंदूर लगाए मौनी की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

Bollywood Tadka

 

लुक से फैंस को दीवाना बनाते हुए एक्ट्रेस बर्फबारी को खूब एंजॉय कर रही हैं। इतना ही नहीं, कश्मीर की ठंड के बीच मौनी ने मैगी का मजा भी लिया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो शेयर कर गुलमर्ग का स्नोफॉल भी अपने फैंस को दिखाया है। फैंस मौनी की इन हनीमून पिक्स को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

Bollywood Tadka
बता दें, मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने 27 जनवरी को गोवा में ग्रैंड वेडिंग की है। पहले वह मलयाली फिर बंगाली स्टाइल वेडिंग से शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद उनकी वेडिंग फोटोज और फिर अब हनीमून की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

Bollywood Tadka

Content Writer: suman prajapati

Mouni Roysharescool photosKashmirBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...