एक्ट्रेस मौनी रॉय ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। उनकी एक्टिंग को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। न सिर्फ एक्टिंग, बल्कि वह अपने लुक्स से भी लोगों को मात देती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्त तस्वीरें शेयर कर तहलका मचाती रहती हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर मौनी ने अपनी न्यू लुक की तस्वीरों से फैंस का दिल चुरा लिया है। यूजर्स इन तस्वीरों पर कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
04 Sep, 2021 03:49 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मौनी रॉय ने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। उनकी एक्टिंग को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। न सिर्फ एक्टिंग, बल्कि वह अपने लुक्स से भी लोगों को मात देती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी जबरदस्त तस्वीरें शेयर कर तहलका मचाती रहती हैं। उनकी खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर मौनी ने अपनी न्यू लुक की तस्वीरों से फैंस का दिल चुरा लिया है। यूजर्स इन तस्वीरों पर कमेंट कर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
शेयर की गई इन तस्वीरों में मौनी सी-ग्रीन कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। लहंगे के ऊपर स्टोन वर्क किया गया है, जो एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहा है।
इस लुक को एक्ट्रेस ने दो चोटियों, मिनिमल मेकअप और माथे पर टीके के साथ कमप्लीट किया हुआ है। ऑवरओल लुक में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा एक्ट्रेस आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन अहम किरदार में नजर आएंगे।