बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नेे महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने रविवार दोपहर अपने घर में सुसाइड कर लिया। एक चमकता सितारा ऐसे कैसे खुदकुशी कर सकता है? जो दिमाग से इतना तेज रहा हो कि फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड जीत लिया हो वो डिप्रेशन का शिकार कैसे हो सकता है? हर शख्स की
15 Jun, 2020 09:59 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत नेे महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने रविवार दोपहर अपने घर में सुसाइड कर लिया। एक चमकता सितारा ऐसे कैसे खुदकुशी कर सकता है? जो दिमाग से इतना तेज रहा हो कि फिजिक्स में नेशनल ओलंपियाड जीत लिया हो वो डिप्रेशन का शिकार कैसे हो सकता है? हर शख्स की जुबान पर यही सवाल है लेकिन इसका जवाब तो सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत ही दे सकते थे।
कई लोग सुशांत की आत्महत्या को संदिग्ध मान रहे हैं। इसी बीच मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने सुशांत की मौत के लिए इंडस्ट्री को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है।
सुशांत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' में मुख्य भूमिका निभाई थी। सपना, धोनी की हेयर स्टाइलिस्ट रही हैं और उन्होंने भी इस फिल्म में अपना योगदान दिया था। सुशांत की मौत से सपना को गहरा सदमा लगा है।
उन्होंने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा-'सुशांत पिछले कई सालों से बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। इंडस्ट्री में कोई उनके लिए खड़ा नहीं हुआ और न ही मदद का हाथ बढ़ाया। आज सुशांत के लिए पोस्ट करना दिखाता है कि इंडस्ट्री कितनी सतही है। यहां कोई आपका दोस्त नहीं है।'
बता दें कि देर रात सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई। रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आई है। वहीं, डॉक्टरों ने उनके ऑर्गन्स को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया है। यहां जांच की जाएगी कि उनके ऑर्गन्स में किसी तरह का जहर या ड्रग्स तो नहीं है।