देश के सबसे आमिर आदमी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के फंक्शन शुरू हो गए है। ईशा अंबानी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंधेगी। हाल ही में संगीत सेरेमनी हुई। इस संगीत की एक वीडिया खुब वायरल हो रही है, जिसमें पत्नी नीता के साथ मुकेश डांस करते दिख रहे है। इस दौरान वह शाहरुख
09 Dec, 2018 12:07 PMमुंबई: देश के सबसे आमिर आदमी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी के फंक्शन शुरू हो गए है। ईशा अंबानी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंधेगी। हाल ही में संगीत सेरेमनी हुई। इस संगीत की एक वीडिया खुब वायरल हो रही है, जिसमें पत्नी नीता के साथ मुकेश डांस करते दिख रहे है। इस दौरान वह शाहरुख खान की फिल्म 'जब तक है जान' के टाइटल सॉन्ग पर नाचते हुए बेहद रोमांटिक लग रहे थे। इनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
बता दें कि मुकेश अंबानी ही नहीं बेटी ईशा के संगीत में नीता अंबानी ने दोनों बेटों आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ भी स्टेज पर धमाल मचाया। बेटों से साथ शाहरुख के गाने 'आजा माही वे' पर बेहद खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस दी। दो दिनों तक चलने वाले इस सेरेमनी का आयोजन उदयपुर के उदय विलास व सिटी पैलेस में किया गया है। इस सेरेमनी को अटेंड करने हिलेरी क्लिंटन से लेकर सलमान खान, शाहरूख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, सचिन तेंदुलकर तक देश के सभी बड़े सितारे उदयपुर पहुंचे हैं।