main page

करवा चौथ पर रत्ना के कमेंट पर मुकेश खन्ना का तंज- ये बयान किसी गांव में दिया होता तो वहां की औरतें आपको मारने को दौड़ती

Updated 11 August, 2022 01:39:17 PM

दिग्गज एक्ट्रेस रत्ना पाठक बीते दिनों करवा चौथ पर बयान देकर काफी चर्चा में आई थीं। उन्होंने मॉर्डन और पढ़ी लिखी महिलाओं के करवा चौथ का व्रत रखने पर हैरानी जताई थी, जिस पर कई यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। वहीं हाल ही में रत्ना के बयान पर महाभारत फेम मुकेश खन्ना ने रिएक्ट किया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्ट्रेस रत्ना पाठक बीते दिनों करवा चौथ पर बयान देकर काफी चर्चा में आई थीं। उन्होंने मॉर्डन और पढ़ी लिखी महिलाओं के करवा चौथ का व्रत रखने पर हैरानी जताई थी, जिस पर कई यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया था। वहीं हाल ही में रत्ना के बयान पर महाभारत फेम मुकेश खन्ना ने रिएक्ट किया है।

 

मुकेश खन्ना ने रत्ना पाठक पर तंज कसते हुए कहा कि वह कैसे रत्ना इतनी गैर जिम्मेदाराना बात कर सकती हैं। उन्होंने कहा, आप क्या समझती हैं, आप पढ़ी लिखी हैं। आपको पता है बड़े घरों की बहुएं भी करवाचौथ रखने में गर्व महसूस करती हैं, लेकिन आप इस खूबसूरत त्योहार को अंधविश्वास कहती हैं। ये ज्यादा पढ़े लिखे लोग बाद में कम्यूनिस्ट हो जाते हैं। आप क्या बेबुनियाद और नासमझी की बात कर रही हैं।


 
करवा चौथ को लेकर रत्ना पाठक के तर्क पर असहमति जताते हुए उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा क्या मैं ये समझूं कि आप पर धर्म हावी हो गया है? जिसको आपने शादी में अपनाया हुआ है। तो क्यों आपने अपने सरनेम में पाठक लगाया हुआ है। पाठकों को क्यों बदनाम कर रही हैं। ऐसी बातें कौन करता है। आप मूर्ख हैं समझदार नहीं। अरे हम अंधविश्वास में भी जी रहे हैं तो भी खुश हैं। आपका ये बयान किसी को भी पसंद नहीं आया। अगर आपने ये बयान किसी गांव में दिया होता तो वहां की औरतें आपको मारने को दौड़ती।

 


क्या बोली थीं रत्ना पाठक
पिछले दिनों एक इंटरव्यू में रत्ना पाठक शाह ने कहा था, 'देश रूढ़िवादी बनने की राह पर अग्रसर है। पूरा समाज रूढ़िवादी होता जा रहा है। हमारे देश में औरतें अभी भी सदियों पुरानी प्रथाओं और रीति-रिवाजों को फॉलो करती आ रही हैं।'

Bollywood Tadka

 

उन्होंने कहा था, ''यह हैरानी की बात है कि आज के समय में मॉडर्न और पढ़ी-लिखी महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। अपने पति की जिंदगी के लिए, ताकि उन्हें उनकी खुद की जिंदगी में कुछ वैधता मिले, क्योंकि भारतीय समाज में एक विधवा होना बहुत बुरा माना जाता है। तो कोई भी चीज जो मुझे विधवा होने से बचाए।''
 

Content Writer: suman prajapati

Mukesh KhannatauntsRatna PathakcommentKarva ChauthBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...