main page

'मॉडर्न लव मुंबई' को मिल रहा है दर्शकों का प्यार, 'आई लव मुंबई' के इंस्टॉलेशन पर किया सेलिब्रेट

Updated 20 May, 2022 04:39:08 PM

मॉडर्न लव मुंबई को मिल रहा है दर्शकों का जबरदस्त प्यार, ''आई लव मुंबई'' के इंस्टॉलेशन पर किया सेलिब्रेट।

नई दिल्ली। अमेज़न प्राइम वीडियो में मॉडर्न लव मुंबई को खूब प्यार मिल रहा है और हर दिन के साथ ये बढ़ता ही जा रहा है। पिछले हफ्ते रिलीज होने के बाद से शानदार 6-पार्ट एंथोलॉजी की सफलता के साथ इसके फैन्स ड्रीम सिटी मुंबई की सड़कों पर उतर आए। ऐसे में बांद्रा रिक्लेमेशन में लोकप्रिय 'आई लव मुंबई' के इंस्टॉलेशन को एक शानदार आउटडोर एक्टिविटी के जरिए प्यार और मुंबई के सार को बाहर लाने के लिए एक मजेदार बदलाव किया गया। मॉडर्न लव मुंबई ने न सिर्फ हमारे दिलों पर राज कर लिया है बल्कि इसका लोकप्रिय इंस्टालेशन लोगों का ऑल टाइम फेवरेट स्पॉट भी बन गया है। इस उत्साह को बढ़ाते हुए बहुप्रशंसित सीरीज की कास्ट  जिसमें हंसल मेहता, नुपुर अस्थाना, शोनाली बोस, भूपेंद्र जादावत, मेयांग चांग और निखिल डिसूजा शामिल थे, वो भी इसका हिस्सा बने और अपने शो का जश्न मनाया।

 

फेमस न्यूयॉर्क टाइम्स कॉलम पर बेस्ट सीरीज, हिट इंटरनेशनल सीरीज के तीन स्थानीय रूपांतरणों में से पहली है और 6 शानदार फिल्म मेकर्स- हंसल मेहता, विशाल भारद्वाज, शोनाली बोस, अलंकृता श्रीवास्तव, नुपुर अस्थाना और ध्रुव सहगल को एक साथ लाती है। मॉडर्न लव मुंबई अब 240 देशों और क्षेत्रों में अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग कर रहा है।

Content Writer: Deepender Thakur

Modern Love Mumbaii love mumbai installationModern Love Mumbai Director Alankrita Mehtaamazon prime video

loading...