main page

Oscar Award 2023: 'नाटू-नाटू' के कंपोजर एमएम कीरावानी ने अपनी स्पीच से जीता फैंस का दिल

Updated 13 March, 2023 03:34:18 PM

अवॉर्ड लेने एमएम कीरावानी स्टेज पर पहुंचे। इसके बाद सभी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने जो स्पीच दी, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।

मुंबई। दुनियाभर में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' का डंका बजा चुका है। गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड जीतने के बाद फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड 2023 भी अपने नाम कर लिया। इसे बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग (नाटू-नाटू) में ऑस्कर का पुरस्कार मिला।

'नाटू-नाटू' गाने को एमएम कीरावानी ने कंपोज किया है। यह वही कंपोजर हैं, जिन्होंने 'गली में आज चांद 'आरआरआर' पहली फीचर फिल्म है, जिसे बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस उपलब्धि पर आलिया भट्ट, विक्की कौशल, विजय देवरकोंडा, कंगना रनोट, विवेक अग्नीहोत्री समेत कई सितारों ने एसएस राजामौली और पूरी टीम को बधाई दी है।'आरआरआर' पहली फीचर फिल्म है, जिसे बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस उपलब्धि पर आलिया भट्ट, विक्की कौशल, विजय देवरकोंडा, कंगना रनोट, विवेक अग्नीहोत्री समेत कई सितारों ने एसएस राजामौली और पूरी टीम को बधाई दी है।निकला' जैसे मधुर गाने के म्यूजिक को कंपोज किया था। अवॉर्ड लेने एमएम कीरावानी स्टेज पर पहुंचे। इसके बाद सभी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने जो स्पीच दी, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। उन्होंने अपनी स्पीच से लोगों को हंसाया भी और जो कहा उससे दिल भी छू लिया।

स्टेज पर आने के बाद कंपोजर एमएम कीरावानी ने अकादमी अवॉर्ड्स को थैंक्यू कहा। उन्होंने कहा, 'मैं कारपेंटर्स को सुनते हुए बड़ा हुआ हूं, और अब यहां मैं ऑस्कर के साथ हूं।'इसके बाद गाना गाते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। गाने में एमएम कीरावानी बोले- 'मेरे मन में और राजामौली और मेरे परिवार के मन में एक ही इच्छा थी। आरआरआर को भारत का हर गौरव जीतना है और मुझे दुनिया के शीर्ष पर पहुंचना है। धन्यवाद कार्तिकेय और आप सभी का धन्यवाद।'

 

'आरआरआर' पहली फीचर फिल्म है, जिसे बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस उपलब्धि पर आलिया भट्ट, विक्की कौशल, विजय देवरकोंडा, कंगना रनोट, विवेक अग्नीहोत्री समेत कई सितारों ने एसएस राजामौली और पूरी टीम को बधाई दी है।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Oscar AwardNatu NatucomposerMM Keeravanispeech

loading...