main page

18 साल बड़े बॉयफ्रेंड संग नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने गुपचुप रचाई शादी, हमेशा के लिए थामा एक्टर सत्यदीप मिश्रा का हाथ

Updated 27 January, 2023 01:23:00 PM

मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता BTwon की जानी-मानी हस्ती हैं, जो बॉलीवुड स्टार्स के कपड़े डिजाइन करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में मसाबा अपनी रियल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। नीना गुप्ता की बेटी ने बॉयफ्रेंड और एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। इस ब

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता BTwon की जानी-मानी हस्ती हैं, जो बॉलीवुड स्टार्स के कपड़े डिजाइन करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में मसाबा अपनी रियल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। नीना गुप्ता की बेटी ने बॉयफ्रेंड और एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। इस बात की जानकारी मसाबा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Bollywood Tadka


मसाबा गुप्ता ने एक्टर के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। कैप्शन में लिखा-आज सुबह मेरी शांति के सागर से शादी हो गई। यहां कई जन्मों का प्यार, शांति, स्थिरता और सबसे महत्वपूर्ण हंसी है। और मुझे कैप्शन चुनने देने के लिए धन्यवाद - यह बहुत अच्छा होने वाला है!

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Masaba (@masabagupta)

फोटोज में दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। इस दौरान जहां मसाबा गुप्ता पिंकऔर ग्रीन लहंगे के साथ मैचिंग ज्वेलरी कैरी किए बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं उनके पति लाइट पिंक कुर्ते में परफेक्ट नजर आ रहे हैं। एक साथ कपल ने रोमांटिक फोटोशूट करवाया है। वहीं कई तस्वीरों में मसाबा अकेले भी जबरदस्त पोज देती नजर आ रही हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Masaba (@masabagupta)

इन तस्वीरों को देखने के बाद सेलेब्स और फैंस  मसाबा और सत्यदीप को खूब बधाई दे रहे हैं। 


हाल ही में वोग से बात करते हुए मसाबा गुप्ता ने अपनी शादी को लेकर बताया कि हमने एक साधारण कोर्ट मैरिज की थी। हम आगे जाकर बड़े पैमाने पर जश्न नहीं मनाएंगे, बल्कि इसे दोस्तों और परिवार के साथ सेलिब्रेट करेंगे।


बता दें, मसाबा और सत्यदीप दोनों की यह दूसरी शादी है। मसाबा ने इसके पहले निर्देशक मधु मंटेना से शादी की थी। वहीं सत्यदीप ने पहले अदिति राव हैदरी से शादी रचाई थी। मसाबा और सत्यदीप की उम्र में पूरा 18 साल का फासला है। जहां मसाबा 33 साल की हैं, वहीं उनके पति 51 वर्ष के हैं।

Content Writer: suman prajapati

Neena GuptadaughterMasaba GuptamarriedactorSatyadeep MisraBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...