main page

1 साल बाद भारत लौटने पर नीतू कपूर ने लिखी इमोशनल पोस्ट, बोली 'भूलना मुश्किल'

Updated 13 September, 2019 07:04:17 PM

नीतू ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया कि उस दौर ने कैसे उन्हें प्रभावित किया। अपनी सेल्फी पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा “यह एक ऐसा दौर था जिसने हमें बहुत सिखाया"

बॉलीवुड तड़का टीम। एक्ट्रेस नीतू कपूर, ऋषि कपूर के न्यूयॉर्क में इलाज कराने के दौरान हमेशा उनके साथ रही। गुरुवार को वापस लौटने पर उन्होंने अपना वो अनुभव इंस्टाग्राम पर एक हर्ट -वार्मिंग पोस्ट लिखकर शेयर किया। 

Bollywood Tadka, Neetu

नीतू ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया कि उस दौर ने कैसे उन्हें प्रभावित किया। अपनी सेल्फी पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा “यह एक ऐसा दौर था जिसने हमें बहुत सिखाया" यह कपल 11 महीने, 11 दिन बाद 10 सितंबर को भारत लौट आया। ऋषि ने अपनी वापसी के बाद ट्वीट किया, “वापस घर, 11 महीने 11 दिन! आप सभी को धन्यवाद!"


ऋषि का एक साल के बाद मुंबई लौटने पर जोरदार स्वागत हुआ, जहाँ वे कैंसर का इलाज करवा रहे थे। उनकी पत्नी नीतू कपूर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर "वेलकम होम डैड" शब्दों के साथ एक गुब्बारे की तस्वीर शेयर की। नीतू ने तस्वीर को कैप्शन दिया "इस सिम्पल बैलून में बहुत गर्मजोशी और प्यार है" 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

This simple ballon has so much Warmth Love and belonging 😍🥰😘

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Sep 9, 2019 at 11:53pm PDT

ऋषि और नीतू के दो बच्चे हैं, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी और दोनों भाई-बहन अक्सर अपने मां पापा से मिलने न्यूयॉर्क जाते रहते थे। न्यूयॉर्क में लगभग एक साल रहने के दौरान करण जौहर, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, ​​दीपिका पादुकोण, आमिर खान, आलिया भट्ट, सुनील शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा, सोनाली बेंद्रे, सहित ढ़ेर सारे बॉलीवुड सेलेब्स ऋषि कपूर को देखने पहुंचे थे। 

: Smita Sharma

Neetu KapoorRishi KapoorInstagram PostEntertainment NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsBollywood NewsBollywood GossipCelebrity News

loading...