main page

नेहा-अंगद की बेटी की पहली झलक आई सामने, रखा ये नाम

Updated 20 November, 2018 02:11:45 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 18 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। अंगद और नेहा के अलावा उनके फैन्स भी इस खुशखबरी को सुनने के लिए काफी उत्साहित थे।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 18 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। अंगद और नेहा के अलावा उनके फैन्स भी इस खुशखबरी को सुनने के लिए काफी उत्साहित थे। वहीं, अब नेहा ने बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी के पैरों की तस्‍वीर पोस्‍ट की है।

 

 

 

इस तस्वीर में नेहा की बेटी टोज पहने नजर आ रही है। उसके टोज पर लिखा है- Hallo World। इसके साथ ही नेहा ने कैप्शन में लिखा- मेहर धूप‍िया बेदी दुनिया को हेलो बोल रही है।

Bollywood Tadka

 

जैसे ही नेहा ने बेटी की तस्‍वीर सोशल मीड‍िया पर साझा की, तो उनके फैन्स ने बेटी को आशीर्वाद देना शुरू कर दिया। 

Bollywood Tadka

बता दें कि अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने 10 मई को गुपचुप शादी कर के सबको हैरान कर दिया था। दोनों ने गुरुद्वारे में आनंद कारज रस्मों के अनुसार शादी की थी। नेहा लगातार अपनी शादी और इसके बाद प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में रही हैं। इसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। 

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा इन दिनों अपने चैट शो 'नो फिल्टर नेहा 3' के जरिए छाई हुई है। बीते दिनों नेहा के इस शो में उनके पति अंगद बेदी पहुंचे थे। जहां उन्होंने नेहा की प्रेग्नेंसी को लेकर कई खुलासे किए। 

Bollywood Tadka

: Neha

neha dhupiasharefirst photodaughterangad bedimehr dhupia bedi

loading...