main page

अंगद ने जब पत्नी नेहा के बेबी बंप को किया Kiss, वीडियो वायरल

Updated 05 October, 2018 04:50:04 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्द ही मां बनने जा रही हैं। हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह पति अंगद के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्द ही मां बनने जा रही हैं। हाल ही में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह पति अंगद के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म लवयात्री का गाना "रंगीला तारा" बज रहा हैं। दोनों इस गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।  वीडियो में अंगद को खुद से दूर रखने के लिए नेहा तकिए का इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं  अंगद ने मस्ती-मजाक में नेहा के बेबी बंप को किस किया। 

 

कुछ दिन पहले ही नेहा का बेबी शावर हुआ था। इस दौरान उन्होंने फ्रेंड्स और पति के साथ काफी मस्ती की थी। बेबी शावर की तस्वीरें सोशल साइट पर भी काफी वायरल हुईं थीं। 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि  नेहा और अंगद ने 10 मई को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।दोनों के शादी करने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि नेहा प्रेग्नेंट हैं लेकिन अंगद लगातार इन खबरों को नकारते आए।

Bollywood Tadka

खबरों की मानें  तो नेहा नवंबर में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रेग्नेंसी के बावजूद भी नेहा कोई ब्रेक नहीं लेने वाली है। नेहा का चैट शो 'नो फ‍िल्टर नेहा' का तीसरा सीजन शुरू होने वाला है,जिसकी शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। 

: Neha

neha dhupiasharesweet videohusbandangad bedikissingbaby bump

loading...