पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ पंजाबी सिंगर रोहन प्रीत सिंह संग रिलेशन और शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस नेहा को शादी के लुक में देखने के लिए काफी एक्साइटड है और उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच हसीना ने अपने लेटेेस्ट तस्वीरें शेयर कर ऐसा कैप्शन दिया है, जिसे देख फैंस के दिलों की धड़कनें और भी तेज हो गई है और शादी को लेकर उनके क्यास और भी बढ़ गए हैं।
11 Oct, 2020 04:31 PMबॉलीवुड तड़का टीम. पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ पंजाबी सिंगर रोहन प्रीत सिंह संग रिलेशन और शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस नेहा को शादी के लुक में देखने के लिए काफी एक्साइटड है और उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच हसीना ने अपने लेटेेस्ट तस्वीरें शेयर कर ऐसा कैप्शन दिया है, जिसे देख फैंस के दिलों की धड़कनें और भी तेज हो गई है और शादी को लेकर उनके क्यास और भी बढ़ गए हैं।
हाल ही में नेहा कक्कड़ ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वो पिंक सूट में गॉर्जियस दिखाई दे रही हैं।
हसीना कभी खेतों में खड़ी तो कभी ट्रेक्टर पर चढ़कर पोज देती नजर रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, "आजा चल व्याह करवाइये, लॉकडाउन विच कट होने खर्चे। यह मेरी 'डायमंड दा छल्ला' गाने की पसंदीदा लाइन है। आपकी कौन सी है?"
फैंस नेहा की इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी का माहौल गर्म हुआ है।
कपल की शादी को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों इसी महीने यानी 24 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और दोनों की शादी दिल्ली में शादी होगी। हालांकि, ऐसी खबरों पर दोनों कलाकारों की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है।