main page

साहो फिल्म के सेट से एक्शन सीन वीडियो हुआ वायरल

Updated 28 October, 2018 03:53:26 PM

साउथ एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म साहो की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में प्रभास के अलावा नील नितिन मुकेश भी हैं जो कि निगेटिव रोल प्ले कर रहे हैं।

मुंबई: साउथ एक्टर प्रभास की अपकमिंग फिल्म साहो (Saaho Movie) की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में प्रभास के अलावा नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) भी हैं जो कि निगेटिव रोल प्ले कर रहे हैं। हाल ही में नील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें एपिक एक्शन से लबरेज चेजिंग सीन नजर आ रहा है। नील ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "साहो... यह शो का वक्त है।" फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

SAAHO ....Its Showtime !!! @shraddhakapoor @tseries.official @uvcreationsofficial @evelyn_sharma #prabhas @sujeethsign

A post shared by Neil Nitin Mukesh (@neilnitinmukesh) on Oct 27, 2018 at 7:39pm PDT

बता दें कि 150 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म साहो में प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। साहो फिल्म तेलुगू के अलावा हिन्दी में भी रिलीज होगी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और मंदिरा बेदी जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। 

: Neha

साहो फिल्मneil nitin mukeshsaaho moviePrabhasbollywood hindi newslatest bollywood news

loading...