main page

बुजुर्ग महिलाओं ने मनाया नवरात्र का जश्न, व्हीलचेयर पर बैठकर किया गरबा

Updated 17 October, 2018 01:42:18 PM

पिछले 10 दिन से हर जगह  नवरात्रि की धूम मची है। लेकिन गुजरात में सबसे ज्यादा नवरात्रि की धूम रहती हैं।  इस दौरान हर किसी को गरबा फीवर रहता है।  मशहूर इंडस्ट्रिय लिस्ट आनंद महिंद्रा भी नवरात्रि को काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

मुंबईः पिछले 10 दिन से हर जगह  नवरात्रि की धूम मची है। लेकिन गुजरात में सबसे ज्यादा नवरात्रि की धूम रहती हैं।  इस दौरान हर किसी को गरबा फीवर रहता है।  मशहूर इंडस्ट्रिय लिस्ट आनंद महिंद्रा भी नवरात्रि को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में सोशल साइट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला गरबे के रंग में दिख रही हैं। वह व्हीलचेयर पर बैठकर गरबा खेलती मजर आ रही है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

बता दें कि काफी छानबीन के बाद पता चला कि  यह वीडियो पिछले साल नवरात्रि का है। USA के न्यू जर्सी में माय इंडियन नर्सिंग होम में नवरात्रि का जश्न हुआ था। जहां व्हीलचेयर पर महिलाएं गरबा खेलती देखी गई थीं। इस वीडियो को आनंद ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। 

: Neha

new jersey my indiannursing homenavratrigarbavedio viral

loading...